अल्लू अर्जुन के हेल्थ इश्यूज के चलते डिले होगी ‘पुष्पा-2’:VFX में देरी के कारण बदलेगी ‘देवारा’ की रिलीज डेट

Updated on 25-01-2024 01:19 PM

इस साल रिलीज होने वाली साउथ की दो मच अवेटेड फिल्मों अल्लू अर्जुन स्टारर ‘पुष्पा-2’ और जूनियर NTR स्टारर ‘देवारा’ के लिए अब दर्शकों को थोड़ा और इंतजार करना होगा। जहां पुष्पा-2 के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 15 अगस्त 2024 फाइनल की थी, वहीं देवारा के मेकर्स इसे 5 अप्रैल को रिलीज करने की तैयारी कर रहे थे। हालांकि, अब सुनने में आया है कि ये दोनों ही फिल्में अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएंगी। इसकी अपनी-अपनी वजह हैं।

हेल्थ इश्यूज के चलते ब्रेक पर गए अल्लू अर्जुन
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन बीते काफी वक्त से लगातार 'पुष्पा-2' की शूटिंग में जुटे हुए थे। हालांकि, अब कुछ हेल्थ इश्यूज के चलते उन्होंने इसकी शूटिंग से ब्रेक लिया है। अल्लू दोबारा इसकी शूटिंग कब शुरू करेंगे यह तो नहीं पता पर इतना तो तय है कि उनके इस ब्रेक से फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन पर असर पड़ेगा।

‘देवारा’ के VFX और म्यूजिक पर काम बाकी
दूसरी तरफ ‘देवारा’ में भैरा का किरदार निभा रहे बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने हाल ही में ट्राईसेप्स की सर्जरी करवाई है। सैफ हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो चुके हैं और इन दिनों ब्रेक पर हैं। सुनने में आया था कि उनके ब्रेक की वजह से फिल्म की शूटिंग पर असर पड़ेगा पर सूत्रों की मानें तो सैफ इस फिल्म के लिए अपने हिस्से की शूटिंग पहले ही पूरी कर चुके हैं।

फिल्म की रिलीज में देरी इसके VFX वर्क और म्यूजिक की वजह से हो रही है। कुल मिलाकर इन दाेनों ही फिल्मों की शूटिंग डिले होने के चलते इनकी रिलीज डेट पर भी इसका असर पड़ेगा।

‘सिंघम अगेन’ से टकरा सकती है ‘देवारा’
वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानें तो ‘देवारा’ का क्लैश अब अजय देवगन स्टारर ‘सिंघम अगेन’ से भी हो सकता है। सुनने में आया है कि ‘पुष्पा-2’ के डिले होने के बाद अब ‘देवारा’ 15 अगस्त को रिलीज हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो ‘देवारा’ का क्लैश रोहित शेट्‌टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ से होगा।

जहां देवारा में जूनियर एनटीआर के अलावा सैफ अली खान और जान्हवी कपूर नजर आएंगे। वहीं ‘सिंघम अगेन’ में अजय के अलावा करीना कपूर, अक्षय कुमार, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, टाइगर श्रॉफ, अर्जुन कपूर, जैकी श्रॉफ और श्वेता तिवारी जैसे कलाकार नजर आएंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.