PM मोदी से बोले पुतिन रूसी रिवाज है,एडवांस में हैप्पी बर्थडे नहीं कहते

Updated on 17-09-2022 05:21 PM

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पीएम मोदी को एडवांस में हैप्पी बर्थडे बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि इसके पीछे उन्होंने रूसी परंपरा का हवाला दिया। दरअसल मोदी और पुतिन ने शुक्रवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर बातचीत की। इस साल फरवरी में यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद दोनों नेताओं के बीच यह पहली मुलाकात है। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान पुतिन ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी है कि पीएम मोदी कल अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं। पुतिन ने पीएम से कहा, "मेरे प्यारे दोस्त, कल आप अपना जन्मदिन मनाने वाले हैं और हमें इस बारे में पता है।" प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को होता है।

मुस्कुराते हुए पुतिन ने मोदी से कहा कि उन्हें पता है कि भारतीय प्रधानमंत्री शुक्रवार को अपना जन्मदिन मनाएंगे, लेकिन यह रूसी परंपरा नहीं है कि पहले से ही जन्मदिन की बधाई दी जाए। उन्होंने कहा, "हमें पता है कि कल आपका जन्मदिन है। लेकिन मैं आपको विश नहीं कर सकता है क्योंकि रूस की परंपरा इसकी इजाजत नहीं देती। मैं मित्र देश भारत को शुभकामनाएं देता हूं।"
पीएम नरेंद्र मोदी ने व्लादिमीर पुतिन से कहा कि ये युग युद्ध का नहीं है. पीएम मोदी ने कहा कि इस मुद्दे पर मैंने आपसे बात की थी. आज हम इस पर बात करना चाहेंगे कि शांति के रास्ते पर आगे कैसे बढ़ा जा सके. भारत और रूस कई दशकों तक एक साथ रहे हैं.

इसके बाद पुतिन ने मोदी से कहा कि मैं यूक्रेन संघर्ष पर आपकी स्थिति जानता हूं. मैं आपकी चिंता समझता हूं. मैं जानता हूं कि आप इन चिंताओं को समझते हैं. हम चाहते हैं कि ये संकट जितना जल्दी हो सके खत्म हो. लेकिन जो दूसरी पार्टी है- यूक्रेन, वे संवाद प्रक्रिया में शामिल ही नहीं होना चाहते हैं. वे कहते हैं कि वे अपने लक्ष्यों को युद्ध के मैदान में हासिल करना चाहते हैं. हम इस बारे में पूरी गतिविधि से आपको अवगत कराते रहेंगे.

भारतीय छात्रों को निकालने में मदद के लिए शुक्रिया: मोदी

व्लादिमीर पुतिन से पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा- मैं आपका और यूक्रेन का आभार व्यक्त करना चाहूंगा कि संकट के काल की शुरुआत में जब हमारे हजारों छात्र यूक्रेन में फंसे थे, आपकी और यूक्रेन की मदद से छात्रों को हम निकाल पाए.

फूड-फ्यूल सिक्योरिटी की समस्याओं पर रूस करे पहल

पीएम नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा कि आज भी दुनिया के सामने जो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं, वे विकासशील देशों के लिए फूड सिक्योरिटी, फ्यूल सिक्योरिटी, उर्वरकों की समस्याएं हैं. हमें इस पर रास्ते निकालने होंगे. आपको भी उसपर पहल करनी होगी.

समिट में भारत की तारीफ करने के लिए रूस का आभार

नरेंद्र मोदी ने पुतिन से कहा कि हम पिछले कई दशकों से हर पल एक-दूसरे के साथ रहे हैं. लगातार दोनों देश इस क्षेत्र की भलाई के लिए काम कर रहे हैं. आज SCO समिट में भी आपने भारत के लिए जो भावनाएं व्यक्त की हैं, उसके लिए मैं आपका आभारी हूं.

विकासशील देशों को मुफ्त में उर्वरक देगा रूस

व्लादिमीर पुतिन ने एससीओ बैठक में विकासशील देशों को उर्वरक उपलब्ध कराने की घोषणा की. दो दिन पहले मैंने यूएन महासचिव को बताया था कि यूरोपीय संघ के बंदरगाहों में 3,00,000 टन रूसी उर्वरक जमा किए गए हैं. हम इसे विकासशील देशों को मुफ्त में देने के लिए तैयार हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि रूस उर्वरकों पर प्रतिबंध हटाने के यूरोपीय यूनियन के फैसले का स्वागत करता है, लेकिन इस फैसले से नुकसान है. क्योंकि प्रतिबंध केवल यूरोपीय यूनियन के सदस्य देशों के लिए उठाए गए हैं यानी केवल वे ही देश हमारे उर्वरक खरीद सकते हैं. लेकिन दुनिया के विकासशील, सबसे गरीब देशों का क्या होगा?"


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.