'प्यार सबकुछ नहीं होता', थलपति विजय संग अफेयर की चर्चा के बीच Trisha का 'आत्म-सम्मान' पर अजीब पोस्‍ट

Updated on 06-04-2026 05:35 PM
थलपति विजय के तलाक, चुनावी बिसात और अफेयर की लगातार चर्चाओं के बीच एक्‍ट्रेस तृषा कृष्णन ने एक ऐसा पोस्‍ट किया है, जिसने सोशल मीडिया पर सरगर्मी बढ़ा दी है। तमिल और तेलुगू सिनेमा की इस मशहूर एक्‍ट्रेस ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर एक वीडियो और एक क्रिप्‍ट‍िक पोस्‍ट किया है, जिसमें 'शांति', 'आत्म-सम्मान' और 'प्यार' की बात है। यह पोस्‍ट तब सामने आया है, जब तृषा पर लगातार थलपति विजय की शादीशुदा जिंदगी में खलबली मचाने के आरोप लग रहे हैं। बीते दिनों में चेन्नई में उन्‍हें विजय के साथ एक वेडिंग रिसेप्शन में साथ देखा गया था। यह सब ठीक उसी बीच हुआ, जब विजय की पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक के लिए याचिका भी दी है।

तृषा और विजय के रोमांटिक रिश्‍तों की यह चर्चा यूं ही नहीं है। असल में संगीता ने तलाक की अर्जी में विजय पर बेवफाई के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इसको लेकर तृषा या विजय ने अभी तक खुलकर और सीधे तौर पर कुछ नहीं कहा है। लेकिन एक्‍ट्रेस के इस नए पोस्‍ट ने सोशल मीडिया पर अटकलों और आलोचनाओं का दौर शुरू कर दिया है।

तृषा ने इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर शेयर क‍िया एक वीड‍ियो

'पोन्‍न‍िय‍िन सेल्‍वन' फेम तृषा ने अपनी इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर जिस वीडियो को शेयर किया है, उसमें एक महिला कह रही है, 'मैं अपनी जिंदगी के ऐसे मोड़ पर हूं, जहां अब मैं बहस नहीं करती। अगर आप कहते हैं कि हाथी उड़ सकता है, तो आप बिल्कुल सही हैं। ऐसा इसलिए नहीं कि मैं आपकी बात से सहमत हूं, बल्कि इसलिए कि मैं आपको समझाऊं, मुझे इतनी परवाह नहीं है।'

'कुछ बहसें गलतफहमियां नहीं होतीं'

वीडियो में वह महिला आगे कहती है, 'मैंने एक जरूरी बात सीखी है - सही होने से ज्यादा कीमती है, शांति। समझाने से बेहतर है, चुप रहना। हर किसी को आपकी एनर्जी पाने का हक नहीं है। कुछ बहसें गलतफहमियां नहीं होतीं, वे खुद को थकाने का न्योता होती हैं। इसलिए मैं मना कर देती हूं, मुस्कुराती हूं और अपनी शांति बनाए रखती हूं।'

'प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी...'

यही नहीं, तृषा कृष्‍णन ने इंस्‍टा स्‍टोरी पर आगे एक कोट भी पोस्‍ट किया है। इसमें लिखा है, 'प्यार ही सब कुछ नहीं है, फिर भी प्यार के बिना सब कुछ बेमानी है।' 42 साल की एक्‍ट्रेस ने इस कोट पर 'Fact' (सच) लिखकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

तृषा और व‍िजय, कॉलीवुड की सबसे पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ी

थलपति विजय और तृषा, कॉलीवुड की सबसे लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक हैं। दोनों ने 'घिल्ली', 'थिरुपाची', 'आथी' और 'कुरुवी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया। फैंस की चहेती बनीं, लेकिन फिर अचानक 15 साल एक-दूसरे के साथ कोई फिल्‍म नहीं की। हालांकि, फिर 2023 में यह जोड़ी 'लियो' में पर्दे पर साथ आई। हाल के महीनों में, सोशल मीडिया पर विजय और तृषा का नाम अक्सर एक-दूसरे से जोड़ा गया है।

20 साल से डेट‍िंंग और प्‍यार की रही है चर्चा

तृषा कृष्णन और थलापति विजय के डेटिंग को लेकर करीब 20 साल से चर्चा और अफवाहों का दौर रहा है। कहा जाता है कि शादीशुदा विजय से नाम जुड़ने के बाद अचानक जब दोनों ने 15 साल तक साथ में काम नहीं किया तो इसकी वजह विजय पर परिवार था। आइए, जानते हैं तृषा और विजय के रिश्‍ते में कब-क्‍या और कैसे हुआ-

तृषा कृष्‍णन और थलपति विजय के रिश्ते की टाइमलाइन:

  • 2004–2008: चार फ‍िल्मों (Ghilli, Thirupaachi, Aathi, Kuruvi) में साथ काम किया, जिससे उनकी जोड़ी बहुत पसंद की जाने लगी और उनके बीच जबरदस्त केमिस्ट्री दिखी, जिससे उनके डेटिंग की शुरुआती अफवाहें उड़ने लगीं।
  • 2008-2021: उन्होंने साथ काम करना बंद कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके बीच रोमांटिक अफवाहों की वजह से परिवार में कलह शुरू हो गई। एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि थलपति की पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम ने उन्‍हें चेतावनी दे दी थी कि उन्‍हें परिवार या 'इस रिश्‍ते' में से एक को चुनना होगा।
  • मार्च 2022: विजय और तृषा के रिश्‍ते को लेकर नई अफवाहें फिर से तब उड़ीं जब फैंस ने तस्‍वीरों से अंदाजा लगाया कि थलपति और एक्‍ट्रेस एकसाथ NYC ट्रिप पर थे। यह अंदाजा एक तस्वीर के आधार पर लगाया गया था, जिसमें दोनों ने एक जैसे जूते पहने हुए थे।
  • अक्टूबर 2022: तृषा कृष्‍णन को एक पब्‍ल‍िक इवेंट में रिंग फिंगर में सगाई वाली अंगूठी पहने देखा गया। अटकलें और तेज हो गईं।
  • 2023 ('लियो' की रिलीज): थलपति विजय और तृषा की जोड़ी करीब 15 साल के लंबे इंतजार के बाद फिल्‍म Leo में साथ आई। इसने मीडिया में उनके रिश्ते को लेकर जोरदार चर्चा को हवा दी।
  • जून 2023: तृषा ने लंबे अरसे बाद विजय के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें थलपति को एक्‍ट्रेस के कुत्ते के साथ खेलते देखा गया।
  • अगस्त 2023: सोशल मीडिया पर नई तस्‍वीरें आईं, जिसने इस बात की चर्चा को जोर दिया कि तृषा और थलपति विजय, दोनों नॉर्वे वेकेशन पर एकसाथ थे। दोनों को हीथ्रो एयरपोर्ट पर भी साथ देखा गया।
  • 2025: थलपति विजय जहां TVK के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहे थे, वहीं उनकी पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाक की अर्जी दे दी। इसने रिश्ते को लेकर अफवाहें और तेज कर दीं। इन अफवाहों को तब और हवा मिली, जब तलाक की खबरों के बीच दोनों को चेन्‍नई में एक शादी के रिसेप्‍शन पार्टी में एकसाथ देखा गया।
  • 2026: थलपति की पत्‍नी संगीता सोरनालिंगम ने तलाकी की अर्जी में पति पर 'बेवफाई' के आरोप लगाए। उन्‍होंने बिना नाम लिए याचिका में एक एक्‍ट्रेस का जिक्र किया। यह भी कहा कि वह इस कारण 'मानसिक पीड़ा' से गुजरीं, क्‍योंकि एक एक्‍ट्रेस उनके पति के साथ वेकेशन की तस्‍वीरें पोस्‍ट कर रही थी। संगीता ने इसे 'दिल तोड़ने वाला' बताया। इस बीच थलपति के बेटे जेसन ने अपने नाम से पिता का सरनेम हटा लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.