रिलीज से पहले 'Adipurush' पर उठे सवाल! एक्‍ट्रेस Kasthuri Shankar बोलीं- प्रभास इसमें श्री राम नहीं कर्ण लग रहे

Updated on 10-06-2023 09:00 PM
प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान की फिल्‍म 'आदिपुरुष' एक ओर जहां 16 जून को रिलीज की तैयारी कर रही है, वहीं गाहे बगाहे फिल्‍म का विवादों से भी सामना हुआ है। बीते दिनों फिल्‍म के फाइनल ट्रेलर लॉन्‍च से पहले तिरुपति मंदिर में डायरेक्‍टर ओम राउत और कृति सेनन के 'गुडबाय क‍िस' को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा खड़ा हुआ। जबकि अब साउथ इंडियन एक्‍ट्रेस कस्‍तूरी शंकर ने फिल्‍म में प्रभास के प्रभु श्री राम वाले लुक की आलोचना कर दी है। एक्‍ट्रेस ने कहा है कि फिल्‍म के ट्रेलर और पोस्‍टर को देखकर ऐसा लगता है कि प्रभास इसमें भगवान श्रीराम नहीं, बल्‍क‍ि प्रतापी कर्ण की भूमिका में हैं। 'रामायण' की कहानी पर बनी इस फिल्‍म में प्रभास के साथ कृति सेनन मां सीता के रोल में, सैफ अली खान रावण के रोल में, और सनी सिंह लक्ष्‍मण के किरदार में नजर आने वाले हैं।


Kasthuri Shankar ने ट्विटर पर 'Adipurush' फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए लिखा है कि उन्‍हें हिंदू पौराणिक किरदारों का फिल्‍म में जिस तरह से चित्रण गया है, वह काफी परेशान करने वाला लगा। उन्होंने महसूस किया कि फिल्म में Prabhas का लुक भगवान राम की बजाय महाभारत के कर्ण से ज्‍यादा मिलता-जुलता है। वह लिखती हैं, 'मुझे लगता है कि प्रभास फिल्‍म में भगवान राम नहीं, बल्कि कर्ण की तरह दिखते हैं।'

'कौन सी परंपरा में श्री राम की मूछें थीं?'

कस्‍तूरी लिखती हैं, 'क्‍या ऐसी कोई परंपरा है, जहां भगवान राम और लक्ष्‍मण को मूछों और दाढ़ी में दिखाया गया है? यह परेशान करने वाला तरीका क्यों? खासकर प्रभास के तेलुगू घर में श्रीराम को किंवदंतियों ने एक पूर्णता (परफेक्‍शन) के साथ रखा है। मुझे लगता है कि प्रभास फिल्‍म में राम नहीं, बल्कि कर्ण की तरह दिखते हैं।'

क‍िसी ने क‍िया प्रभास का बचाव, कोई कस्‍तूरी के सपोर्ट में

कस्‍तूरी शंकर के इस ट्वीट पर जमकर कॉमेंट्स भी आ रहे हैं। कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि उन्‍होंने भी एक्‍ट्रेस की तरह यही महसूस किया है कि प्रभास भगवान राम की तरह नहीं दिखते हैं। जबकि कुछ फैंस ने प्रभास और फिल्‍म का बचाव भी किया है। एक ऐसे ही फैन ने लिखा है, 'हमारे हिंदू धर्म में हम भगवान को किसी भी रूप में पूजने और उनका अनुसरण करने के लिए स्‍वतंत्र हैं।' एक दूसरे यूजर ने कस्‍तूरी को सपोर्ट करते हुए कॉमेंट किया है, 'बिल्‍कुल सही। मैं इस फिल्‍म से कनेक्‍ट नहीं कर पा रहा हूं।'

रणबीर कपूर और आशीष दान में देंगे 20 हजार टिकट्स

बहरहाल, इन सब के बीच मेकर्स बड़े स्‍तर पर 'आदिपुरुष' की 16 जून को रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। डायरेक्‍टर ओम राउत और फिल्म के निर्माताओं ने हाल ही ऐलान किया है कि सभी सिनेमाघरों में भगवान हनुमान के सम्मान में एक सीट खाली छोड़ी जाएगी। 'आदिपुरुष' में देवदत्त नाग ने हनुमान का रोल प्‍ले किया है। इसके अलावा रणबीर कपूर और 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के प्रोड्यूसर अभ‍िषेक अग्रवाल ने घोषणा की है कि वह पौराण‍िक कथा पर आधारित इस फिल्‍म के 10-10 हजार टिकट्स दान में देंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.