इलाज के लिए कतार:तीन दिन बाद खुला एम्स तो 5475 तक पहुंची ओपीडी, सिर्फ टोकन वालों को ही दी गई एंट्री

Updated on 16-04-2025 12:48 PM

तीन दिन की छुट्टियों के बाद सोमवार को एम्स की ओपीडी खुली, तो मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी में सुबह से ही लंबी कतारें लग गईं। कुछ ही घंटों में 7000 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया। कुल 5475 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचे। इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रबंधन ने गेट से ही मरीजों की स्क्रीनिंग शुरू कर दी और केवल उन्हीं को प्रवेश दिया गया जिनके पास पहले से टोकन था।

भीड़ इतनी हो गई कि बिना टोकन के मरीजों को एम्स के ओपीडी ब्लॉक में प्रवेश से मना करना पड़ा। सबसे ज्यादा भीड़ जनरल मेडिसिन विभाग में रही। यहां 658 मरीज पहुंचे। डर्मेटोलॉजी में 511, ऑर्थोपेडिक्स में 497, गायनिक में 423, जनरल सर्जरी में 276 और इमरजेंसी में 103 मरीज पहुंचे।

अस्पतालों को फ्लेक्सिबल स्टाफिंग प्लान बनाना चाहिए

एम्स प्रबंधन ने बताया कि छुट्टियों के बाद भीड़ बढ़ने का अनुमान था। इसलिए टोकन सिस्टम लागू किया गया। कुछ विभागों में डॉक्टरों की संख्या कम होने से वेटिंग ज्यादा रही। एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों का कहना है कि जब लगातार तीन दिन ओपीडी बंद रहती है, तो चौथे दिन सामान्य से तीन गुना मरीज आते हैं। ऐसे में अस्पतालों को फ्लेक्सिबल स्टाफिंग प्लान बनाना चाहिए, ताकि इस तरह की भीड़ को संभाला जा सके।

4 घंटे का इंतजार : अशोका गार्डन से आए बुजुर्ग कैलाश यादव ने बताया कि वह सुबह 5 बजे लाइन में लग गए थे। टोकन मिला, लेकिन गर्मी में बाहर इंतजार करना पड़ा। मेडिसिन, गायनी और डर्मा विभाग में लाइनें 40 से 50 नंबर तक खिंच गईं। कई मरीजों को 3 से 4 घंटे तक इंतजार करना पड़ा।

बाहर से ही रोक रहे: शिवाजी नगर निवासी रेखा पांडे ने बताया कि पहले हम सीधे अंदर आते थे, वहां से टोकन लेते और फिर काउंटर पर जाकर पर्चा बनवाते थे। अब तो गेट पर ही गार्ड पूछते हैं कि टोकन है या नहीं। जिनके पास टोकन नहीं है, उन्हें अंदर जाने ही नहीं दे रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.