भोपास गैस त्रासदी को करीब से दिखा रहे आर माधवन, केके मेनन और बाबिल खान, कहानी तोड़कर रख देगी

Updated on 28-10-2023 03:31 PM
'द रेलवे मेन' में के के मेनन, आर माधवन, बाबिल खान और दिव्येंदु लीड रोल्स में हैं। यह एक वेब सीरीज है। हाल ही में सीरीज के मेकर्स ने कैरेक्टर्स की एक झलक और इसकी रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया, जो कि 18 नवंबर है। वेब सीरीज से एक नया अपडेट रिलीज करते हुए, मेकर्स ने अब इसका टीज़र जारी किया है और इसके हर सीन्स आपको इसकी ओर खींचेंगे। ये अंत तक आपकी सीट को बांधकर रखने वाली सीरीज है।

वेब सीरीज The Railway Men नेटफ्लिक्स पर ओटीटी रिलीज के लिए तय की गई है। मूवी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने इस वेब सीरीज के टीज़र को रिलीज कर दिया है, जिसमें भोपाल गैस त्रासदी घटना के कुछ गहन और भयानक सीन हैं। फिल्म लोगों के संघर्ष को दिखाती है और टीजर हर गुजरते सेकेंड के साथ आपके दिलों की धड़कनें बढ़ा देगा।

'रेलवे मेन' का टीजर

टीज़र रिलीज करते हुए नेटफ्लिक्स इंडिया ने कैप्शन में लिखा, 'एक दुखद रात जिसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया और चार हीरो जिन्होंने इससे संघर्ष किया। यहां #TheRailwayMen का टीज़र है - सच्ची कहानियों से प्रेरित चार-एपिसोड की सीरीज। 18 नवंबर को आ रहा है, केवल नेटफ्लिक्स पर।'

'द रेलवे मेन' के बारे में और जानकारी

18 नवंबर को रिलीज होने वाली यह सीरीज चार एपिसोड में रिलीज होगी और इसमें एक्टर आर माधवन, के के मेनन, दिव्येंदु और बाबिल खान शामिल होंगे। थ्रिलर सीरीज जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी। ये असल जिंदगी की घटनाओं पर आधारित है और भोपाल गैस रिसाव आपदा पर बेस्ड है, जो आज भी एक बेहद परेशान करने वाली घटना बनी हुई है।

'रेलवे मेन' की कहानी कर्मचारियों की बहादुरी दिखाएगी

रेलवे मेन बहादुरी की बेहतरीन डिलेल देता है और दर्शकों को भारत के रेलवे कर्मचारियों की कहानी पेश करेगा, जिन्होंने आपदा के दौरान असहाय शहर में फंसे कई लोगों की जान बचाई थी। सीरीज को वाईआरएफ एंटरटेनमेंट ने सपोर्ट किया है और फिल्म निर्माता शिव रवैल ने डायरेक्ट किया है। इसके अलावा, सीरीज के लेखक आयुष गुप्ता हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.