पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भोपाल पहुंचा, एक को प्रधानमंत्री दिखाएंगे हरी झंडी

Updated on 08-05-2023 06:16 PM

भोपाल। मप्र के रानी कमलापति स्टेशन से नई दिल्ली के बीच चलने वाली पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक रविवार शाम को भोपाल पहुंच गया है। इस ट्रेन की उद्घाटन सेवा शनिवार से शुरू होगी। यह सुबह 10 बजे रानी कमलापति स्टेशन से चलेगी और आगरा से वापस लौट जाएगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना करने वाले हैं। हालांकि इस कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है। ट्रेन की नियमित सेवा सोमवार से शुरू होगी। पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारियों ने इसके लिए जरूरी तैयारियां पूरी कर ली है। रेलवे बोर्ड पहले ही उक्त् ट्रेन की प्रस्तावित समय सारणी जारी कर चुका है।

यह ट्रेन दो अप्रैल से रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 5.55 बजे चलकर दोपहर 1.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी औ वहां से दाेपहर में 2.45 बजे चलकर रात में 10.35 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी। बीच में केवल आगरा स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव लेगी। यह 708 किलोमीटर का सफर 7.45 घंटे में पूरा करेगी।

अभी शताब्दी एक्सप्रेस इस दूरी को तय करने में ज्यादा समय लेती है। यह ट्रेन शताब्दी से भी तेज गति से चलेगी। चलने के पूर्व अलग-अलग चरणों में ट्रायल होगा। डीआरएम सौरभ बंदोपाध्याय ने रैक मिलने के बाद अधिकारियों के साथ उनका निरीक्षण किया और आगे की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। उल्लेखनीय है कि भोपाल ही नहीं, बल्कि मप्र के यात्रियों के लिए यह बहु प्रतिक्षित ट्रेन है। सबसे पहले वंदे भारत एक्सप्रेस का रैक भोपाल को मिलना था। जिसे नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया गया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.