राहुल गांधी बनें कांग्रेस के कप्तान, गुजरात से राजस्थान तक उठी मांग

Updated on 19-09-2022 05:32 PM

कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में राहुल गांधी को ही एक बार फिर से कमान देने की मांग जोर पकड़ रही है। अब तक राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने राहुल को ही दोबारा अध्यक्ष बनाने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया है। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि आने वाले कुछ दिनों में अन्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी इस तरह से प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती हैं।

तीन राज्यों में उठी मांग

राजस्थान
शनिवार को कांग्रेस की राजस्थान इकाई ने राहुल को पार्टी अध्यक्ष चुने जाने के लिए अनौपचारिक प्रस्ताव पास किया। पद की दौड़ में सबसे आगे माने जा रहे राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में हुई बैठक में मत सामने रखा। खास बात है कि ऐसा करने वाला राजस्थान पहला राज्य था। इसके अलावा राज्य के मंत्री प्रताप सिंह खचरियावास ने कहा कि एक और प्रस्ताव पास किया गया है, जिसमें आने वाले पार्टी प्रमुख को राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष चुनने और राज्य से AICC सदस्य चुनने का अधिकार होगा।

गुजरात
राजस्थान और छत्तीसढ़ के बाद इस सूची में गुजरात का नाम भी शामिल हो गया। अहमदाबाद में हुई मीटिंग में हुई राज्य कार्यकारिणी की बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने की मांग उठाई गई। मीटिंग में जिला, तालुका, शहर प्रमुख समेत 490 से ज्यादा सदस्य और प्रदेश प्रभारी शामिल रहे। गुजरात कांग्रेस के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश  प्रमुख जगदीश ठाकुर ने प्रस्ताव जारी किया। 

बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुजरात इकाई चुनने के लिए अधिकृत किया गया। इस संबंध में गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता सुखराम राठवा की तरफ से प्रस्ताव पेश किया गया, जिसका समर्थन भारतसिंह सोलंकी, अर्जुन मोढवाडिया और सिद्धार्थ पटेल ने किया।

कैसा है चुनाव कार्यक्रम
कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया 24 सितंबर को नामांकन के साथ हो जाएगी। 30 सितंबर तक उम्मीदवार नामांकन पेश कर सकेंगे। इसके बाद 17 अक्टूबर को चुनाव आयोजित होंगे और 19 अक्टूबर को नतीजे जारी होंगे। साल 2017 में पार्टी की कमान संभालने वाले राहुल ने 2019 में लोकसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था।

छत्तीसगढ़
रविवार को राजस्थान की राह पर छत्तीसगढ़ भी चला। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाले राज्य में राहुल को दोबारा अध्यक्ष बनाने और प्रदेश इकाई चुनने के लिए अधिकृत बनाने के संबंध में प्रस्ताव पास किया गया। राजधानी रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित बैठक में दोनों प्रस्तावों पर मुहर लगाई गई। मीटिंग में प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम और राज्य के अन्य मंत्री शामिल रहे। सीएम बघेल ने बताया कि 310 डेलीगेट्स ने राहुल को अध्यक्ष बनाए जाने के प्रस्ताव का समर्थन किया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.