राहुल गांधी 29 को राजनांदगांव व कवर्धा में लेंगे चुनावी सभा

Updated on 29-10-2023 02:45 PM

रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे के दूसरे दिन रविवार की दोपहर एक बजे राजनांदगांव में तथा दोपहर 2.50 बजे कवर्धा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।

राहुल एक बार फिर यहां से कोई नई घोषणा कर सकते हैं। चुनावी वर्ष में कांग्रेस पार्टी के बड़े नेताओं से एक-एक घोषणा करा रही है। इधर, प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष चरणदास महंत रविवार दोपहर 12.50 बजे राजनांदगांव व दोपहर 2.40 बजे कबीरधाम में सभा को संबोधित करेंगे।

छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन कांकेर और कोंडागांव में जनसभा
छत्तीसगढ़ दौरे के पहले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भानुप्रतापपुर (कांकेर)में पहली चुनावी सभा ली। उन्होंने कांग्रेस सरकार बनने पर केजी-नर्सरी से पीजी (स्नातकोत्तर) तक निश्शुल्क पढ़ाई कराने की घोषणा की। राहुल ने कहा कि हर वर्ग के लिए मेडिकल कालेज से लेकर इंजीनियरिंग कालेज तक में शिक्षा पूरी तरह से निश्शुल्क करेंगे। वनवासियों को आकर्षित करने को उन्होंने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को भी 4,000 रुपये सालाना बोनस देने का वादा किया। जातिगत जनगणना कराएंगे।

उन्हाेंने केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला। राहुल ने कहा कि भाजपा नहीं चाहती है कि गरीब का बेटा अंग्रेजी बोले। गौरतलब है कि तेंदूपत्ता बोनस और निश्शुल्क शिक्षा समेत कांग्रेस ने अब तक छह बड़ी घोषणाएं की है। इसके पहले 20 क्विंट प्रति एकड़ धान की खरीदी, 17.50 लाख परिवारों को आवास, कर्ज माफी और जातिगत जनगणना कराने की घोषणा कर चुकी है।

राहुल ने कहा कि हमारी सरकार बस्तर के आदिवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। हमने आदिवासियों को न केवल मालिकाना हक दिया है बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी काम किया है। धान का समर्थन मूल्य 3,000 रुपये करेंगे।

कर्ज को लेकर मोदी सरकार पर निशाना
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री आते हैं, बड़े-बड़े वादे कर जाते हैं। हर बैंक अकाउंट में 15-15 लाख डालने की बात करते हैं, पर एक भी वादा पूरा नहीं करते। मैं आपसे झूठे वादे नहीं करना चाहता। मैं जो कहता हूं, करके दिखा देता हूं। यह कांग्रेस की आदत है। हमने पिछली बार कर्जा माफी की बात की।

भाजपा के लोगों ने कहा, हम नहीं कर सकते, क्योंकि वो किसान का कर्जा माफ करने की सोचते तक नहीं है। एक सरकार कांग्रेस की होती है जो गरीबों, किसानों, मजदूरों, छोटे व्यापारियों, बेरोजगार युवाओं की मदद करने में पूरी शक्ति लगा देती है। दूसरी तरीके की वह भाजपा की सरकार होती है, जो चुने हुए अरबपतियों को उपकृत करती है। हमने किसानों का कर्जा माफ किया पर भाजपा ने 14-15 उद्योगपतियों का 14 लाख करोड़ रुपये माफ किया।

पूछा- जाति जनगणना से क्यों डरते है मोदी ?
राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री सभी जगह ओबीसी होने का दावा करते है, वो कहते है कि देश में ओबीसी की सरकार है फिर वो जाति जनगणना कराने से क्यों डरते है?, उन्होंने पीएम मोदी से सवाल पूछते हुए कहा कि वे अपने भाषणों में जातीय जनगणना का जिक्र क्यों नहीं करते है ?



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.