एमपी में फिर से बारिश का पूर्वानुमान, कई जिलों में गिरेगा पानी, जानें मौसम का ताजा अपडेट

Updated on 10-11-2024 11:26 AM
भोपाल: मध्य प्रदेश का मौसम इन दिनों अटपटा सा बना हुआ है। नवंबर का आधा महीना बीतने को है, लेकिन कहीं भी कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दिया है। राजधानी भोपाल में तो लोग अभी भी पंखा चलाकर रात की नींद ले रहे हैं। प्रदेश के सभी जिलों की मौसम परिस्थितियां शुष्क बनी हुई है। दिन में जहां तेज गर्मी महसूस हो रही है, वहीं रात में भी न्यूनतम तापमान में कोई बड़ी गिरावट नहीं आ रही है। इसके चलते लोगों को हल्की गर्मी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने बताया है कि नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में हल्की बारिश हो सकती है।

वर्तमान में दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसका कोई विशेष प्रभाव नहीं होने के कारण मध्य प्रदेश में हल्की उमस महसूस हो रही है। प्रदेश की न्यूनतम तापमान की बात करें तो प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है।

कहां कितना तापमान


बालाघाट में 15.8, उमरिया में 17, टीकमगढ़ में 16.01, मंडला में 15, जबलपुर में 17.4, उज्जैन में 18, ग्वालियर में 18.4, इंदौर में 18.4 और भोपाल में 16.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।

ठंड को लेकर क्या कहा?


अधिकतम तापमान की बात करें तो भोपाल में 31.5, ग्वालियर में 32.6, इंदौर में 32.6, उज्जैन में 33.8 और जबलपुर में 30.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने भोपाल के मौसम के बारे में पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि भोपाल में सुबह धुंध छाई हो सकती है। हवा की औसत गति 8 से 10 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। रविवार को प्रदेश के अन्य जिलों के मौसम में भी कोई भी बड़ा बदलाव नहीं होने के आसार दिख रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर जमीयत उलेमा मध्य प्रदेश ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी शुरू कर दी है। जमीयत के प्रदेश अध्यक्ष मुफ्ती…
 17 August 2026
भोपाल, नेशनल ग्रीन ट्रूब्नल (एनजीटी) ने राजधानी भोपाल में इलेक्ट्रॉनिक कचरे (ई-वेस्ट) के कथित अवैज्ञानिक निस्तारण एवं अनौपचारिक प्रसंस्करण से पर्यावरण और जनस्वास्थ्य को होने वाले संभावित नुकसान से संबंधित शिकायत…
 17 August 2026
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने रविवार को भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर से भेंट की। पिछले सप्ताह…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अगले वर्ष नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के साथ शुरू होने वाले चुनावी दौर को देखते हुए कांग्रेस संगठन को जमीन पर सक्रिय करने जा…
 17 August 2026
भोपाल। फेसबुक पर साड़ी का विज्ञापन देखकर ऑनलाइन खरीदारी करना निशातपुरा क्षेत्र की एक गृहिणी को महंगा पड़ गया।ठगों ने पहले 500 रुपये की साड़ी का ऑफर देकर महिला को…
 17 August 2026
भोपाल। त्विषा शर्मा मौत मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में सीबीआई ने चालान पेश कर दिया है। मामले में पूर्व जज गिरीबाला सिंह और उनके…
 17 August 2026
भोपाल । मध्य प्रदेश में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राजधानी भोपाल स्थित लाल परेड ग्राउंड पर आयोजित हुआ, मुख्य राज्य…
 17 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए नर्सिंग छात्र-छात्राओं ने सोमवार को भोपाल के नीलम पार्क में राज्य स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। छात्रों का आरोप है कि शासकीय और…
 17 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सोमवार को नई दिल्ली के लिए रवाना हुए, जहां वे 'नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट' (NICDIT) की 'एपेक्स मॉनिटरिंग अथॉरिटी' की…
Advt.