बारिश का कहर: तीन मंजिला जर्जर इमारत गिरी, बच्ची सहित तीन की मौत, गुरुग्राम में छह बच्चों की मौत

Updated on 10-10-2022 07:02 PM

नई दिल्ली

दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला जारी है। रविवार को कई जगह बारिश का कहर देखने को मिला। पुरानी दिल्ली के फराश खाना इलाके में एक तीन मंजिला इमारत भरभराकर ढह गई। जिसमें तीन लोगों की मौत जबकि आठ घायल हो गए हैं। वहीं गुरुग्राम में तालाब में छह बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मरने वाले बच्चों की उम्र आठ साल से 13 साल के बीच है।

जर्जर इमारत ढही
जर्जर इमारत के गिरने से चार साल की बच्ची सहित तीन लोगों की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो और शव निकाले हैं। मृतकों की पहचान चार साल की खुशी, 75 साल के सुलेमान और 70 साल की शगुफ्ता के तौर पर हुई है। हादसे में आठ लोग घायल हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ, कैट्स, डीडीएमए, दमकल और स्थानीय पुलिस मलबा हटाने का काम कर रही हैं।

बचाव कार्य में बाधा बनी बारिश
डीसीपी श्वेता चौहान ने बताया कि अस्पताल में बच्ची खुशी को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, आठ घायलों को एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया है। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने मलबे से दो और शव बाहर निकाले। पुरानी दिल्ली की तंग गलियों में इमारत ढहने की सूचना मिलने पर बचाव एजेंसियां मौके पर पहुंचीं। लेकिन लगातार हो रही बारिश और तंग गलियों की वजह से बचाव कार्य में बाधा आ रही थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.