इंदौर, खरगोन-धार में सुबह से बारिश, भोपाल में आंधी चली:रायसेन में सड़कों पर पानी भरा, शाजापुर में पेड़ गिरे

Updated on 28-05-2025 12:48 PM

मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कई जिलों में बारिश का दौर चला। भोपाल में बुधवार देर रात तक तेज आंधी चलने के साथ बारिश हुई। शाजापुर जिले में कई पेड़ गिर गए। वहीं, रायसेन में सड़कों पर पानी भर गया।

मौसम विभाग के अनुसार, खंडवा में 2 इंच, रायसेन में डेढ़ इंच, खरगोन में 1.4 इंच, इंदौर-सीहोर में सवा इंच, छिंदवाड़ा में 1 इंच, गुना में पौन इंच, नर्मदापुरम में आधा इंच बारिश हुई। भोपाल, बैतूल, धार, मंडला, नरसिंहपुर, उज्जैन, नर्मदापुरम, हरदा, राजगढ़, देवास, शाजापुर, आगर-मालवा समेत कई जिलों में बारिश होती रही। सीहोर के इछावर में ढाई इंच से ज्यादा पानी गिर गया।

इधर, बुधवार सुबह भी कई जिलों में बारिश हुई। इंदौर, खरगोन, धार में सुबह से ही तेज बारिश का दौर रहा। नौतपा के चौथे दिन यानी, बुधवार को भी भोपाल, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। कुछ जिलों में आंधी की रफ्तार 50Km प्रतिघंटा तक रह सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट है, उनमें भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, मैहर, मऊगंज, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच शामिल हैं। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

भोपाल में तेज आंधी के साथ बारिश प्रदेश के कई शहरों में मंगलवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी भी हुई। भोपाल में बारिश से पहले तेज गर्मी और उमस वाला मौसम रहा। इस वजह से पारा 40.2 डिग्री पहुंच गया। ग्वालियर में भी 40.1 डिग्री रहा। इंदौर में 35.6 डिग्री, उज्जेन में 37.7 डिग्री और जबलपुर में 38.5 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को टीकमगढ़ में 41.5 डिग्री, नौगांव में 41.4 डिग्री, सागर में 41.2 डिग्री, गुना-दमोह में 40.8 डिग्री और शिवपुरी में पारा 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। छिंदवाड़ा में सबसे कम 34 डिग्री दर्ज किया गया। धार-सिवनी में 34.8 डिग्री, बैतूल में 34.5 डिग्री और पचमढ़ी में 34.2 डिग्री रहा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.