वर्ल्ड कप में तीसरी बार बारिश ने बिगाड़ा साउथ अफ्रीका का खेल

Updated on 25-10-2022 05:32 PM

साउथ अफ्रीका की टीम वैसे तो दमदार कही जाती है, लेकिन वर्ल्ड कप में टीम चोक कर जाती है। यहां तक बारिश भी साउथ अफ्रीका की सबसे बड़ी दुश्मन कही जा सकती है, क्योंकि तीन बार अब तक साउथ अफ्रीका की टीम के साथ ऐसा हो चुका है कि टीम मुकाबला जीतने की कगार पर होती है तो बारिश खेल बिगाड़ देती है। सोमवार को होबार्ट में भी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में ऐसा हुआ। 


आपको याद हो या न हो, लेकिन हम आपको बताते हैं कि वर्ल्ड कप में सबसे पहली बार बारिश ने साउथ अफ्रीका का खेल 1992 के वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में किया था, जहां टीम के पास जीतने का मौका था और फाइनल में जगह बनाने के करीब प्रोटियाज टीम थी, लेकिन अंत समय पर आई बारिश ने मैच का नतीजा ही पलट दिया। वहां, मैच साउथ अफ्रीका को हारना पड़ा। 


दरअसल, 1992 के वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचने के लिए साउथ अफ्रीका को 13 गेंदों में 23 रन चाहिए थे, लेकिन बारिश ने दो ओवर का खेल खराब कर दिया। ऐसे में साउथ अफ्रीका को 1 गेंद में 22 रन बनाने का टारगेट मिला, जो असंभव था, क्योंकि उस समय मोस्ट प्रोडक्टिव ओवर मेथड चलता था, जिसमें ये था कि पहले खेलने वाली टीम ने किसी भी ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो उसमें एक रन और जोड़ दिया जाए। 


वहीं, 2003 के वनडे वर्ल्ड कप में भी साउथ अफ्रीका की टीम के साथ ऐसा हुआ था, जब श्रीलंका के खिलाफ मैच साउथ अफ्रीका की टीम आसानी से जीतने वाली थी और आगे बढ़ सकती थी, लेकिन बारिश ने यहां भी बाधा डाली और मैच बेनतीजा के रूप में समाप्त हुआ। हालांकि, तब तक D/L मेथड आ चुका था, लेकिन बारिश बंद नहीं हुई थी और इस नियम की वजह से मैच टाई के रूप में समाप्त हुआ था। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.