महाराष्ट्र में बारिश का तांडव, ठाणे-नासिक में जनजीवन प्रभावित, मंदिर हुए जलमग्न

Updated on 09-09-2022 05:44 PM
कल से बारिश ने तांडव मचाया हुआ है। गुरुवार शाम से राज्य के कई जिलों में लगातार हो रही बारिश ने लोगों के जनजीवन पर असर डाला है। ठाणे, नासिक में तो स्थिति काफी खराब हो गई है क्योंकि यहां लोगों के घरों मे घुटने तक पानी बढ़ गया है। कई गाड़ियां भी पानी में फंस गईं तो वहीं नासिक में एक बार फिर से गोदावरी उफान पर आ गई है, जिसकी वजह से मंदिर जलमग्न हो गए हैं।मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में अगले पांच दिनों के लिए Yellow Alert जारी है। मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे, रत्नागिरी, नासिक में भारी से बहुत भारी की आशंका को व्यक्त किया है। सीएम शिंदे ने सभी अधिकारियों को अलर्ट पर रहने के लिए निर्देश दिए हैं।
 
कई जगहों पर बिजली गुल
नासिक में कल से बारिश के कारण कई जगहों पर बिजली गुल है। तो वहीं तालुका के कंकोरी गांव में पुल भी बह गया, जिससे गांव वालों को नदी पार करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फिलहाल वहां पर पुल को बनाने का काम शुरू हो गया है लेकिन इसमें अभी वक्त लगेगा क्योंकि बारिश लगातार जारी है।
 
12 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना
जबकि मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट ने पहले ही मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्र में 12 सितंबर तक भारी बारिश होने की संभावना व्यक्त की थी। उसने एक दिन पहले ही कहा था कि 9, 10 और 11 सितंबर को शहर में भारी बारिश हो सकती है, बंगाल की खाड़ी में इस वक्त एक लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जिससे राज्य में भारी बारिश होने की आशंका बनी हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.