राजस्थान विधानसभा में बजट पर बहस, दीया कुमारी ने बताया टोल फ्री नहीं होंगे स्टेट हाइवे

Updated on 12-02-2026 12:54 PM
जयपुर: राजस्थान विधानसभा में गुरुवार को बजट के बाद की कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद बजट पर बहस की शुरुआत होगी। इस दौरान विपक्षी कांग्रेस और सत्ताधारी भाजपा के विधायकों के बीच वार-पलटवार का दौर देखने को मिलेगा। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियां सरकारी नौकरियों की कमी और बढ़ते राज्य कर्ज को लेकर एक-दूसरे की कमियों को उजागर करेंगी। बजट बहस में विधायकों की ओर से सरकार की नीतियों और योजनाओं पर कड़ा सवाल-जवाब किया जाएगा।

टोल फ्री नहीं होंगे हल्के वाहन, दीया कुमारी साफ की तस्वीर

प्रश्नकाल में स्टेट हाईवे पर छोटे वाहनों के टोल फ्री होने या नहीं होने को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट हुआ। सिकराय से भाजपा विधायक विक्रम बंशीवाल ने इस मुद्दे पर सवाल उठाया है। इस सवाल का जवाब डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने बताया कि वसुंधरा राजे सरकार के दौरान छोटे वाहनों से स्टेट हाईवे टोल माफ किया गया था। लेकिन बाद में कांग्रेस सरकार ने इसे बदलते हुए फिर से टोल वसूली शुरू कर दी थी। अभी वाहनों के टोल माफ करने की कोई योजना प्रक्रियाधीन नहीं है।

अगले सप्ताह दीया कुमारी का जवाब और संभावित घोषणाएं


अगले सप्ताह डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी बजट बहस का जवाब देंगी। बजट पर जवाब देने के दौरान अक्सर बड़ी घोषणाएं की जाती हैं। इस बार भी कई नई घोषणाओं के संकेत मिल रहे हैं।

बजट बहस से जुड़ी प्रमुख बातें


  • प्रश्नकाल और शून्यकाल के बाद बजट पर बहस होगी।
  • कांग्रेस और भाजपा विधायकों के बीच वार-पलटवार।
  • BAC बैठक के फैसलों का सदन में विवरण।
  • अगले सप्ताह वित्त मंत्री दीया कुमारी का जवाब और नई घोषणाएं।
  • स्टेट हाईवे टोल फ्री करने को लेकर सरकार का स्पष्ट रुख सामने आया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
नई दिल्ली/गांधीनगर, सुप्रीम कोर्ट ने वनतारा के खिलाफ दायर एक फाउंडेशन की याचिका को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि वनतारा में किसी भी तरह के घरेलू और अंतरराष्ट्रीय कानून…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान की झुलसाने वाली गर्मी ने अभी दस्तक दी ही है कि राज्य सरकार ने प्यास बुझाने के लिए अपनी 'फौज' को मैदान में उतार दिया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा…
 20 March 2026
जयपुर: राजस्थान सहित देशभर के शिया समुदाय ने इस साल ईद-उल-फितर के मौके पर किसी भी तरह का जश्न न मनाने का एक बड़ा और भावुक फैसला लिया है। ईद, जो…
 20 March 2026
नोएडा: दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाले वाहन चालकों को बड़ी राहत देने के लिए नोएडा में नई एलिवेटेड रोड बनाने की योजना तैयार की जा रही है। यह…
 20 March 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में पंचायत चुनावों को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की तरफ से कड़ा रुख अपनाने के बाद पंचायतीराज मंत्री ओमप्रकाश राजभर का दावा है कि…
 20 March 2026
लखनऊ: राजधानी लखनऊ के नींवा गांव से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन लोगों ने जहर खा लिया। इस घटना में मां और…
 20 March 2026
भोपाल/लखनऊ/शिमला/देहरादून, देश के कई हिस्सों में मौसम बदला है। राजस्थान में जयपुर सहित कई जिलों में शुक्रवार सुबह तेज बरसात हुई। 17 से ज्यादा शहरों में आंधी-बारिश का यलो अलर्ट है।…
 19 March 2026
ऊना, हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता अनिल डडवाल को तिहाड़ जेल भेज दिया गया है। उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ सोशल मीडिया…
 19 March 2026
बाराबंकी: सु्प्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के बाराबंकी स्थित टोल प्‍लाजा पर वकीलों के तोड़फोड़ और हिंसा की घटना पर नाराजगी जताई है। कोर्ट ने कहा कि वकालत एक सम्‍मानित पेशा…
Advt.