राजस्थान को मिलेगी तीसरी वंदे भारत, जल्दी शुरू होगा ट्रायल रन, यहां देखिए पूरा रूट
Updated on
12-08-2023 01:51 PM
नई दिल्ली: राजस्थान को जल्द ही तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलने जा रही है। यह ट्रेन झीलों की नगरी उदयपुर से राज्य की राजधानी जयपुर के बीच चलेगी। इसका ट्रायल 13 अगस्त से शुरू होगा। माना जा रहा है कि 15 अगस्त 2023 से इसका रेगुलर परिचालन शुरू किया जा सकता है। हालांकि अभी रेलवे ने इसकी औपचारिक शुरुआत नहीं की है। ट्रायल रन के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस उदयपुर पहुंच चुकी है। यह राजस्थान की तीसरी वंदे भारत ट्रेन होगी। राज्य में पहली ट्रेन इसी साल अप्रैल में अजमेर से दिल्ली कैंट के लिए चलाई गई थी। दूसरी ट्रेन पिछले महीने जोधपुर से साबरमती के बीच चलाई गई थी।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक इसके स्टॉपेज मावली, चंदेरिया, भीलवाड़ा और अजमेर में होंगे। ट्रायल रन पर यह सुबह आठ बजकर 10 मिनट पर उदयपुर से चलेगी और दोपहर बाद दो बजकर दस मिनट पर जयपुर पहुंचेगी। वापसी में यह शाम चार बजे जयपुर से चलेगी और रात दस बजे उदयपुर पहुंचेगी। इस ट्रेन से राजस्थान में टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही उदयपुर में पर्यटन को भी नई दिशा मिलेगी। पर्यटन क्षेत्र के अधिकारियों का भी मानना है कि वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होने से उदयपुर में अधिक से अधिक लोग घूमने के लिए आ सकेंगे।
कहां चली थी पहली वंदे भारत
देश की पहली वंदे भारत ट्रेन नई दिल्ली से वाराणसी के बीच 2019 में चलाई गई थी। इसके बाद से कई शहरों को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ा जा चुका है। अभी इन सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को शताब्दी के रूट पर चलाया जा रहा है। लेकिन भविष्य में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों को भी विकसित करने की योजना है। इससे इन ट्रेनों में ओवरनाइट यात्रा की जा सकेगी। साथ ही देश में रेलवे स्टेशनों का भी कायाकल्प किया जा रहा है।
नई दिल्ली: दिग्गज उद्योगपति मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज मार्केट वैल्यू के हिसाब से देश की सबसे बड़ी कंपनी है। रिलायंस पांच साल के बॉन्ड इश्यू के जरिए ₹12,500…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) लगाने की घोषणा की है। यह व्यवस्था 15 अक्तूबर से लागू होगी। इससे डिजिटल पेमेंट्स…
नई दिल्ली: क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड, दोनों ही एक पेमेंट कार्ड होते हैं। इनका इस्तेमाल करके लोग शॉपिंग से लेकर टिकट बुकिंग, लोन से लेकर किसी को पेमेंट समेत…
नई दिल्ली: लोग भविष्य के खर्चों और जरूरतों को देखते हुए अपनी सैलरी के कुछ हिस्सों से पैसों की बचत करते हैं। शेयर बाजार से लेकर म्यूचुअल फंड्स तक, बैंक…
नई दिल्ली: सरकार ने ₹2,000 से अधिक के पर्सन-टू-मर्चेंट यूपीआई ट्रांजैक्शन पर 0.4% एमडीआर लगाने का फैसला किया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर से लागू होगी। यूपीआई ने अगस्त 2026…
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में मंगलवार को भारी गिरावट आई। इस कारण अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 4.44 अरब डॉलर की गिरावट आई और उनके…
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…