फिल्म ‘आराधना’ से रातोरात सुपरस्टार बन गए थे राजेश खन्ना : सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने वाली पहली फिल्म बनी

Updated on 03-02-2024 01:23 PM

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर स्टारर फिल्म 'आराधना' अपने समय की ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। ये फिल्म 1946 में आई फिल्म 'टू ईच हिज ओन' पर आधारित थी। 'आराधना' उन दिनों सिनेमाघरों में 100 दिनों तक चलने वाली पहली हिंदी फिल्म थी। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर दोनों को फिल्मफेयर अवार्ड्स मिले थे।

इस फिल्म की सफलता को देखते हुए इसकी तमिल और तेलुगु में रीमेक बनाई गई थी। ये फिल्म भारत के सिनेमाघरों में 3 साल तक चली और पूरे भारत में प्लैटिनम जुबली हिट रही है। आराधना को राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर के करियर की हिट फिल्मों में से एक माना जाता है। इसके बाद दोनों ने साथ में कई फिल्में कीं। फिल्म का गाना 'मेरे सपनों की रानी' खूब पसंद किया गया था।

फिल्म आराधना 1968 में शूट हुई थी। इस फिल्म की शूटिंग मुंबई और दार्जिलिंग में हुई थी। उन दिनों राजेश साहब एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे। उन्होंने अपनी डेट्स 12 डायरेक्टर को दे रखी थी। इसी वजह से फिल्म की एक्ट्रेस शर्मिला दार्जिलिंग में शूट नहीं कर पाईं थी। वहां केवल राजेश साहब के हिस्से की शूटिंग हुई थी।

1969 में बने पहले सुपरस्टार, दीं 15 हिट फिल्में

1969 ही वो साल था जिसने राजेश खन्ना को अपार सफलता दी और उन्हें सुपरस्टार बना दिया। इस साल उनकी शर्मिला टैगोर के साथ फिल्म ‘आराधना’ रिलीज हुई थी। फिल्म में वो शर्मिला के पति के रोल में थे, जिसकी मौत हो जाती है। बाद में राजेश खन्ना को ही उनके बेटे के रोल में दिखाया गया। फिल्म में भले ही सेंट्रल कैरेक्टर शर्मिला का था, लेकिन डबल रोल में राजेश खन्ना अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे।

राजेश खन्ना ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'जब फिल्म रिलीज हुई तो इसके शो शुरू होने से पहले मैं सबको नमस्ते और हाय कर रहा था लेकिन कोई मुझे जवाब तक नहीं दे रहा था। इससे निराश होकर मैं होटल के कमरे में चला गया मगर फिल्म खत्म होने के बाद लोग मुझे ढूंढते हुए मेरे पास आए और कहा कि चलिए आपके बारे में पूछा जा रहा है।'

'आराधना' के बाद राजेश खन्ना ने हिट फिल्मों की झड़ी लगा दी। लगातार 14 फिल्में हिट हुईं, जो रिकॉर्ड आज तक नहीं टूट पाया। लोग एक फिल्म देखकर उनकी दूसरी फिल्म देखने के लिए थिएटर में घुस जाते थे। सारे बड़े थिएटरों में 5-6 फिल्में तो सिर्फ राजेश खन्ना की ही चला करती थीं।

खुद चाहते थे कि फ्लॉप हो जाएं फिल्में

एक समय राजेश खन्ना अपने स्टारडम से इतने परेशान हो गए थे कि वो खुद चाहने लगे कि उनकी कुछ फिल्में फ्लॉप हो जाएं, ताकि वो इतना स्टारडम संभाल पाएं। फिल्म 'हाथी मेरे साथी' भी उन्होंने इसलिए ही साइन की थी क्योंकि इसकी स्क्रिप्ट उन्हें पसंद नहीं आई थी। उन्हें लगा था कि फिल्म में दम नहीं है, लेकिन इसके बावजूद ये सुपरहिट साबित हुई थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.