रजनीकांत बने मोइद्दीन भाई, 'लाल सलाम' का पोस्‍टर रिलीज, एयरपोर्ट पर सादगी ने लूटा दिल

Updated on 08-05-2023 08:09 PM
भारतीय सिनेमा के सुपरस्‍टार रजनीकांत की अपकमिंग फिल्‍म 'लाल' सलाम' का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर सोमवार आधी रात को रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्‍म से रजनीकांत की बेटी ऐश्‍वर्या रजनीकांत डायरेक्‍शन की दुनिया में वापसी कर रही हैं। 8 मई को 'लायका प्रोडक्‍शन' और ऐश्‍वर्या ने 'लाल सलाम' का पोस्‍टर रिलीज किया, इस फिल्‍म में रजनीकांत का कैमियो रोल है और वह इसमें मोइद्दीन भाई का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर में रजनीकांत बढ़ी हुई दाढ़ी, चश्‍मे और सिर पर लाल टोपी के साथ अपने स्‍टाइलिश अंदाज में नजर आ रहे हैं। इस फिल्‍म के अगले शेड्यूल की शूटिंग सोमवार से ही मुंबई में शुरू हो रही है। रविवार को रजनीकांत मुंबई पहुंच गए हैं। सोशल मीडिया पर उनके इस फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर के साथ ही एयरपोर्ट का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें वह प्रीमियम लग्‍जरी कार की बजाय इनोवा एसयूवी से जाते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस एक्‍टर की इस सादगी के मुरीद हुए जा रहे हैं।

Rajinikanth First Look in Lal Salaam: आधी रात को फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक पोस्‍टर शेयर करते हुए Aishwarya Rajinikanth ने इंस्‍टाग्राम पर लिखा है, 'मोइद्दीन भाई... स्‍वागत है! 'लाल सलाम।' जब आपके दिल की धड़कन तेज हो तो कैप्‍शन लिखना मुश्‍क‍िल हो जाता है।'

विष्‍णु विशाल और विंक्रात हैं लीड रोल में

Lal Salaam Cast: 'लाल सलाम' फिल्‍म को जहां ऐश्‍वर्या रजनीकांत डायरेक्‍ट कर रही हैं, वहीं इसमें विष्‍णु विशाल और विक्रांत लीड रोल में नजर आएंगे। फिल्‍म में रजनीकांत का एक्‍सटेंडेड कैमियो है। इस फिल्‍म में एआर रहमान म्‍यूजिक दे रहे हैं, जबकि इसके सिनमेटोग्राफर विष्‍णु रंगासामी हैं। यह फिल्‍म इसी साल के अंत तक रिलीज हो सकती है।

मुंबई एयरपोर्ट पर रजनीकांत की सादगी पर फिदा हुए फैंस

Rajinikanth Mumbai Airport Video: दूसरी ओर, मुंबई एयरपोर्ट से रजनीकांत का वीडियो वायरल हो रहा है। वह इसमें ब्लू टीशर्ट, ग्रे टाउजर और ग्रे शूज में नजर आ रहे हैं। एक्टर का बेहद सिंपल लुक 'थलाइवा' के फैंस को खूब पसंद आ रहा है। एक यूजर ने लिखा है, 'ये सुपरस्‍टार हैं, फिर भी अपनी जमीन से जुड़े हुए हैं। कोई महंगी कार नहीं, कोई स्‍टालिश कपड़े नहीं। कोई ईगो या एटिट्यूड नहीं।' एक अन्‍य ने लिखा है, '72 साल की उम्र में भी यह जिस तेजी से चलते हैं, देखकर प्रेरणा मिलती है।'

क्रिकेट ड्रामा फिल्‍म है 'लाल सलाम'

Lal Salaam Plot and Release Date: बताया जाता है कि 'लाल सलाम' एक क्रिकेट ड्रामा फिल्‍म है। इसके पहले शेड्यूल की शूटिंग अप्रैल महीने में पूरी हो चुकी है। जबकि अब मुंबई में शूट होना है। फिल्‍म इसी साल के अंत में देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ऐश्‍वर्या रजनीकांत और लायका प्रोडक्‍शन फिल्‍म को पैन इंडिया रिलीज करने की तैयारी में हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.