अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर रजनीकांत की दो टूक- ये आध्यात्मिक है, यहां राजनीति जैसा कुछ भी नहीं

Updated on 24-01-2024 01:23 PM
सोमवार, 22 जनवरी 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हुआ। इस भव्य कार्यक्रम में राजनेताओं के साथ-साथ बॉलीवुड और साउथ की दिग्गज हस्तियों ने हिस्सा लिया। सुपरस्टार रजनीकांत भी पहुंचे। मंगलवार, 23 जनवरी को वह चेन्नई लौटे और एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात की। जहां उन्होंने इस आयोजन को राजनीतिक नहीं बल्कि 'आध्यात्मिक' बताया।

अपने परिवार के साथ चेन्नई लौटे रजनीकांत ने मीडिया से बातचीत के दौरान खुलासा किया कि वह राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दौरान 150 लोगों में शामिल थे। वह इस ऐतिहासिक पल के गवाह बने। उन्होंने तमिल में कहा, 'मुझे दर्शन बहुत अच्छे से हुआ। राम मंदिर खुलने के बाद, मैं (राम लला की मूर्ति) देखने वाले पहले 150 लोगों में से एक था, और इससे मुझे बहुत खुशी हुई... मेरे लिए, यह आध्यात्मिकता है, राजनीति नहीं। हर किसी की अलग-अलग राय हो सकती है, जरूरी नहीं कि एक ही हो।'

हर साल अयोध्या जाएंगे रजनीकांत

जब उनसे उस कार्यक्रम के एक वीडियो के बारे में पूछा गया, जो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा था। जिसमें उन्हें सीट ठीक से बैठने के लिए नहीं मिली। इस पर रजनीकांत ने जवाब दिया, 'ऐसा कुछ नहीं है। सब अच्छा था।' इससे पहले रजनीकांत ने अयोध्या में पत्रकारों से कहा था , 'यह एक ऐतिहासिक घटना थी और मैं बहुत भाग्यशाली हूं। हर साल अयोध्या जरूर आऊंगा।'

राम मंदिर पहुंचे थे फिल्मी सितारे

अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राम लला की मूर्ति का अनावरण किया गया। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिए रजनीकांत के अलावा साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े एक्टर्स पहुंचे थे। इनमें चिरंजीवी और बेटे-एक्टर राम चरण के अलावा अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी समेत अन्य के नाम शामिल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.