राजीव गांधी के हत्यारे छूट गए, मुझे भी रिहाई दें स्वामी श्रद्धानंद की SC से अपील- बिना पैरोल के 29 साल से जेल में हूं

Updated on 17-11-2022 06:16 PM

पत्नी के पैसों के लिए उसकी हत्या करने वाले 80 साल के स्वामी श्रद्धानंद ने सुप्रीम कोर्ट से अपनी रिहाई की मांग की है। श्रद्धानंद ने अपील में कहा है कि राजीव गांधी के हत्यारों तक को रिहा कर दिया गया है। अब मुझे भी रिहा किया जाए। श्रद्धानंद के वकील ने CJI डीवाय चंद्रचूड़, जस्टिस हिमा कोहली की बेंच के पास याचिका दायर की है। स्वामी श्रद्धानंद पत्नी शकीरा की हत्या के आरोप में मार्च 1994 से जेल में हैं।

पहले जानिए क्यों सजा काट रहे स्वामी श्रद्धानंद
मैसूर के एक पूर्व दीवान सर मिर्जा इस्माइल की पोती शकीर ने ऑस्ट्रेलिया और ईरान में भारत के पूर्व राजदूत रहे अकबर खलीली से शादी तलाक देकर खत्म कर दी थी। इसके एक साल बाद 1986 में शकीरा ने श्रद्धानंद से शादी की थी।

श्रद्धानंद पर आरोप है कि उसने 600 करोड़ की संपत्ति हड़पने के लिए शकीर को 1991 में नशीला पदार्थ देकर बेंगलुरु के रिचमंड रोड पर बने बंगले के में जिंदा दफन कर दिया था। बाद में पुलिस ने शकीर की बॉडी खोदकर निकाली। इसके बाद 30 अप्रैल 1994 को श्रद्धानंद को अरेस्ट किया गया।

2000 में एक ट्रायल कोर्ट ने उसे मौत की सजा सुनाई थी। 2005 में कर्नाटक हाईकोर्ट ने सजा ज्यों की त्यों रखी थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने श्रद्धांनद की अपील पर 2008 में मौत की सजा को बिना किसी छूट के उम्रकैद में बदल दिया था।

वकील बोले- ये समानता के अधिकार का उल्लंघन
श्रद्धानंद के वकील वरुण ठाकुर ने CJI डीवाई चंद्रचूड़, जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस जेबी पारदीवाला की बेंच से कहा कि दोषी को एक हत्या के लिए बिना छूट के उम्रकैद दी गई थी। वह पहले ही 29 साल जेल में बिता चुका है, यहां तक कि उसे एक भी दिन पैरोल नहीं मिली है।

ठाकुर ने कहा- पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के दोषी 30 साल की कैद के बाद पैरोल पर रिहा कर दिए गए हैं। यह समानता के अधिकार के उल्लंघन का मामला है। इसके बाद बेंच जल्द सुनवाई के लिए तैयार हो गई है।

ठाकुर ने यह भी कहा कि अपीलकर्ता 80 साल से ज्यादा उम्र का है और मार्च 1994 से जेल में है। मृत्युदंड के बावजूद उसे तीन साल के लिए बेलगाम जेल के एकांत कारावास में रखा गया था। वह कई बीमारियों से भी पीड़ित है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.