राजनांदगांव पुलिस को मिला प्रथम पुरस्कार

Updated on 04-11-2022 05:03 PM
पुलिस कप्तान राजनांदगावं प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देशन में जिला पुलिस बल राजनांदगांव द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव 2022 के अवसर पर पुलिस की आधुनिक उपकरण, आधुनिक वाहन, आधुनिक हथियार एवं राजनांदगांव पुलिस द्वारा चलाये जा रहे अभियानों को प्रदर्शित करते हुये स्टॉल/प्रदर्शनी लगा कर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जिसके तहत जिला पुलिस राजनांदगांव द्वारा (1) एडवांस लाईफ एम्बुलेंस, (2) बूलेट-प्रुफ रक्षक, (3) एडवांस बूलेट-प्रुफ वाहन, (4) अत्याधुनिक आर्म्स-एम्युनेशन, (5) गोला-बारूद, (6) बी0डी0एस0 उपकरणों की प्रदर्शनी लगायी गई।
पुलिस द्वारा जिले में चलाये जा रहे अभियानों के तहत लोगो को जागरूक किया जा रहा है। अब आप भी है ट्रेफिक रक्षक, यातायात के नियमों का पालन करने, अभिव्यक्ति एप, चलित थाना, अभियान निजात, हमर बेटी हमर मान, हमर सियान, स्कूल कॉलेजों में बालिकाओं को कानून की जानकारी दी जा रही है। राजनांदगांव पुलिस की उपलब्धियों एवं विभिन्न की भी जानकारी इस प्रदर्शनी में लोगों को दिया जा रहा है। जिसमें मुख्य आकर्षण तिरंगा यात्रा में गोल्ड बुक में राजनांदगांव पुलिस का नाम दर्ज हुआ है। राह अभियान के तहत लगभग 400 युवाओं को पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं सेना में भर्ती के लिए फिजीकल प्रशिक्षण दिया गया। बच्चों को राष्ट्रीया/अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर व्हालीबॉल खेलने हेतु प्रशिक्षण दिये जाने के संबंध में लोगों तक सरल व सुगम तरीके से जानकारी पहुचाने हेतु राज्योत्सव 2022 के कार्यक्रम में पुलिस स्टाल लगाया गया जिसमें राजनांदगांव पुलिस को प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
दुर्ग/बलरामपुर, दुर्ग के बाद अब बलरामपुर में भी अफीम की खेती पकड़ाई है। बलरामपुर के त्रिपुरी क्षेत्र के सरनाटोली गांव में करीब 5 एकड़ जमीन पर अफीम की फसल मिली है।…
 11 March 2026
रायपुर, रायपुर में एयरफोर्स के विंग कमांडर ने सुसाइड कर लिया है। पुरैना स्थित विधायक कॉलोनी में विंग कमांडर की घर के अंदर फांसी पर लटकती लाश मिली है। पुलिस के…
 11 March 2026
दुर्ग-भिलाई, छत्तीसगड़ के दुर्ग जिले में किराए के मकान में पिछले करीब 3 महीने से सेक्स रैकेट चल रहा था, पुलिस ने प्वाइंटर भेजकर इसका खुलासा किया है। कमरे के अंदर…
 11 March 2026
महासमुंद। कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में जिले के जनसामान्य की समस्याएं सुनी। कलेक्टर लंगेह ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को प्राथमिकता…
 11 March 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिला एवं सत्र न्यायालय कांकेर में 08 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रधान…
 11 March 2026
एमसीबी। जनपद पंचायत भरतपुर के विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत कुवांरी की निवासी आरती सिंह ने अपने परिश्रम और दृढ़ संकल्प से आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है। सीमित संसाधनों और…
 11 March 2026
एमसीबी। जिले के ग्राम चनवारीडांड की निवासी शशि केशरवानी आज उन महिलाओं में शामिल हैं, जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी छोटे स्तर…
 11 March 2026
रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने अपनी पत्नी कौशल्या साय को जन्मदिन की बधाई दी और कहा, पिछले 35 वर्षों से मेरी जीवन यात्रा के हर उतार-चढ़ाव और सुख-दुख में अटूट विश्वास…
 11 March 2026
रायपुर। राजधानी के तेलीबांधा हाईवे में देर रात कार पलटने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों…
Advt.