राजपाल यादव जेल से निकलने के बाद भी नहीं देख सके अपना फोन, पत्नी राधा की तारीफ में बोले- किस्मत अच्छी है

Updated on 23-02-2026 01:19 PM
जाने-माने एक्टर राजपाल यादव चेक बाउंस केस में दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद थे। लेकिन वह 13 दिन बाद बाहर आ गए। उन्होंने शिकायतकर्ता को 1.5 करोड़ रुपये दिए और तब जाकर राहत मिली। उन्होंने 19 फरवरी को भतीजी की शादी का हवाला देकर जमानत मांगी थी, जिस पर उन्हें रिहा किया गया था। उनका डांस करने का वीडियो भी वायरल हुआ था। अब अभिनेता ने एक इंटरवयू में बताया है कि अब तक उन्होंने अपना फोन चेक नहीं किया है और न ही शुभचिंतकों का धन्यवाद किया है।एक्टर राजपाल यादव की डायरेक्टेड फिल्म 'अता पता लापता' में एक कंपनी ने 5 करोड़ रुपये लगाए, जो कि मूवी के फ्लॉप होने से वह डूब गए। फिर जब मालिक ने अपने पैसे मांगे तो राजपाल ने कई चेक दिए जो कि बाउंस हो गए। इसके बाद मामला कोर्ट पहुंचा और एक बार वह 2018 में जेल भी गए। लेकिन फिर बाहर आ गए और आश्वासन दिया कि जल्द ही वह रकम चुका देंगे। अब कर्च साल-दर-साल बढ़ता गया, जिससे कर्ज 9 करोड़ रुपये हो गया। दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश पर तिहाड़ में सरेंडर किया तो कई नामी हस्तियों ने उनकी आर्थिक मदद की। लाखों-करोड़ों रुपये दिए, जिससे वह कर्च चुका सकें।

राजपाल याद ने 500 से ज्यादा जीवन जीया है

अब राजपाल यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने 'UP तक' से बातचीत में कहा, 'मैं 1997 में मुंबई आया था और 2027 में 30 साल पूरे हो जाएंगे। मुझे इतना प्यार मिला है कि किसी को थैंक्यू कहना भी ऐसा लगता है कि मैं उन्हें छोटा महससू करा रहा हूं। दुनियाभर की ऑडियंस, हर तबके के लोग, जब भी मुझे देखते हैं, मुस्कुराते हैं। और मैं उनकी हंसी देखकर हंसता हूं। मैंने आधा जीवन तो ऐसे ही मुस्कुराते हुए ही बिताया है। मैंने थिएटर, फिल्म और टेलीविजन में निभाए सभी किरदारों के जरिए 500 से ज्यादा जीवन जीए हैं।'

राजपाल यादव ने सभी का आभार जताया

एक्टर ने कहा, 'मैं उन सभी का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने सोशल मीडिया पर अपना सपोर्ट दिया। और जो लोग सोशल मीडिया के जरिए नहीं आए और ना ही कभी वहां आएंगे, उनकी भी एक लंबी लिस्ट है। जब मैं जेल से बाहर आया, तो मेरी पत्नी ने मुझे बताया कि कितने लोगों ने पर्सनली मुझसे कॉन्टैक्ट किया है। मैंने अभी तक अपना फोन भी ठीक से नहीं देखा है।'

राजपाल यादव ने पत्नी राधा के बारे में कहा

राजपाल यादव ने पत्नी राधा की भी तारीफ की। कहा कि वह कई सालों से उनके साथ चट्टान की तरह खड़ी हैं। 'ये तो मेरी अच्छी किस्मत है कि मुझे मेरी पत्नी ने सिखया कि कैसे जीवन में अच्छा व्यवहार करना है। 2003 में हमारी शादी हुई थी और अब 23 साल हो गए हैं। मेरी मां के बाद उसने ही मेरे बच्चों की अच्छी परवरिश करके मेरे जीवन के सपनों को पूरा किया है। उसने ही आने वाली पीढ़ी को पढ़ाया है। इससे अच्छा और क्या हो सकता है।'

राजपाल यादव ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बारे में कहा

एक्टर ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, 'वह मेरे यहां पर खाना नहीं खाते थे। वह उनका ही घर था और उनका ही खाना था। क्योंकि उन्हीं की बदौलत मुझे काम मिला था। अलग-अलग राज्यों से 10-15 एक्टर्स थे। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसे काम मिला और किसे नहीं। मायने ये रखता था कि हम सभी साथ खाते थे और रोज शाम में हंसते थे। इन्होंने मुझे इसका क्रेडिट दिया, ये उनका बड़प्पन है। लेकिन इसमें मेरा कोई योगदान नहीं था। सबकुछ उनका ही था।'

राजपाल यादव करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

बता दें कि कोर्ट ने राजपाल यादव को जमानत देने से पहले उन्हें अपना पासपोर्ट सरेंडर करने और बिना इजाजत देश न छोड़ने का ऑर्डर दिया है। 18 मार्च को इस केस की अगली सुनवाई होगी, जिसमें उन्हें फिजिकली या फिर ऑनलाइन मौजूद रहना होगा। एक्टर बोले, 'जेल से बाहर आने के बाद मैंने पूरे देश से कहा था कि मैं अपनी लीगल टीम के साथ इस मामले में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा और पूरी बात बताऊंगा। क्योंकि इसके बाद मैं इस बारे में शायद ही मैं दोबारा बात करूं। इसलिए प्लीज आप लोग मुझे अपना पक्ष रखने के लिए थोड़ा समय दें।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.