राजपाल यादव ने कही जमीर वाली बात- मुझ जैसे काम के जुनूनी व्यक्ति को सहानुभूति से ज्यादा समय चाहिए

Updated on 19-02-2026 02:01 PM
राजपाल यादव तिहाड़ जेल में 12 दिन बिताने के बाद अब जमानत पर बाहर आ चुके हैं। दिल्ली हाई कोर्ट ने 16 फरवरी, 2026 को राजपाल यादव को 18 मार्च तक अंतरिम जमानत दे दी। ये राहत उन्हें तब दी गई जब उन्होंने शिकायतकर्ता के बैंक खाते में 1.5 करोड़ रुपये जमा किए और कोर्ट के निर्देशानुसार जरूरी कार्रवाई पूरी की।

राजपाल यादव ने 5 फरवरी को तिहाड़ में सरेंडर कर दिया था, जब हाई कोर्ट ने उन्हें 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में 6 महीने जेल की सजा काटने का आदेश दिया। जेल से रिहा होने के बाद राजपाल यादव अपने पैतृक घर पहुंचे, जहां उन्होंने आईएएनएस के साथ खास बातचीत की और सभी का आभार व्यक्त किया।

जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे

राजपाल ने कहा, 'अभी मैं मंगलवार को अपने घर पहुंचा और घर में फंक्शन चल रहे हैं। ये कार्यक्रम गुरुवार-शुक्रवार तक चलेंगे। इसके बाद मैं फिर से मीडिया से विस्तार से बात करूंगा।' उन्होंने आगे बताया कि वे जल्द ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और सभी सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने कहा, 'मैं अपने सभी सपोर्टर्स के प्रति आभार व्यक्त करता हूं और पूरे देश-दुनिया, सिनेमा जगत और आम लोगों तक संदेश पहुंचाना चाहता हूं कि जिन लोगों ने सोशल मीडिया या अन्य तरीकों से मेरा साथ दिया, आशीर्वाद दिया और मदद की, मैं उन्हें तहे दिल से धन्यवाद कहना चाहता हूं।'

'सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया'

राजपाल यादव ने आगे जोर देते हुए कहा, 'मुझे हमेशा विश्वास था कि पूरा देश, भारतीय सिनेमा, और लाखों लोग मेरे साथ हैं। यह साथ जीवन भर रहेगा। भारतीय सिनेमा मेरी कर्मभूमि है। इसी के माध्यम से मुझे दुनिया भर में काम करने का मौका मिला। सोशल मीडिया पर लाखों लोगों ने मेरा साथ दिया, सबका शुक्रिया।'

वकील ने कहा- कोर्ट ने माना कि राजपाल जी का इरादा गलत नहीं था

वहीं राजपाल यादव को कर्ज देने वाले बिजनेसमैन माधव गोपाल अग्रवाल ने हाल ही में कि चेक बाउंस विवाद के दौरान वो एक्टर के सामने बच्चे की तरह गिड़गिड़ाए थे। ये विवाद 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी पहली निर्देशित फिल्म अता पता लापता के लिए कर्ज लिया था। फिल्म फ्लॉप हुई और वो उन्हें कभी पैसे लौटा नहीं पाए और फिर लंबी कानूनी कार्यवाही चली, जिसका नतीजा हाल ही में हिरासत के आदेश के रूप में सामने आया। उनके वकील भास्कर उपाध्याय ने बताया, 'शुरुआत में कई कमिटमेंट्स के पूरा न होने के कारण स्थिति से निपटना बहुत मुश्किल था और कोर्ट भी कोई राहत देने को तैयार नहीं थी। हालांकि, ईश्वर की कृपा और राजपाल जी के चाहने वाले और उनके सपोर्ट से हम कोर्ट के सामने की गई पिछले कमिटमेंट्स को पूरा करने में सफल हुए। कोर्ट ने माना कि राजपाल जी का इरादा गलत नहीं था, केवल उनकी परिस्थितियां प्रतिकूल थीं।'

'एक ही मामले के लिए कितनी बार जेल जाना पड़ेगा?'

उन्होंने बताया कि जब अदालत ने उन्हें जेल भेजा, उस समय उनके पास वाकई पैसे नहीं थे। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि अदालत कम से कम उनकी दलीलें सुनेगी ताकि राजपाल को अपना पक्ष रखने का मौका मिल सके। ताकि वो समझा सकें कि शिकायतकर्ता ने 2018 में सहमति डिक्री के मुताबिक कर्ज चुकाने के लिए जमानत राशि क्यों नहीं ली, बल्कि उन्हें जेल भेज दिया। उन्होंने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि राजपाल जी को एक ही मामले के लिए कितनी बार जेल जाना पड़ेगा?

'मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद'

कई बॉलीवुड हस्तियों और उन्हें चाहने वालों ने इस दौरान उनका खूब सपोर्ट किया। अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए शाहजहांपुर जाते समय, राजपाल ने उन सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'मेरे लिए प्रार्थना करने वाले सभी लोगों का बहुत-बहुत धन्यवाद। पिछले 25 वर्षों से हिंदी सिनेमा ने मुझे अपनी गोद में एक प्यारे बच्चे की तरह रखा है, जिसकी वजह से मैं 250 फिल्में कर पाया हूं। इस घटना के दौरान, चाहे सोशल मीडिया के माध्यम से हो या किसी अन्य तरीके से, जिसने भी मुझे आशीर्वाद दिया, मेरे लिए प्रार्थना की या मेरी मदद की, मैं उन सभी का तहे दिल से शुक्रिया अदा करता हूं।'

'मैंने कभी नहीं कहा कि मैं पैसा वापस नहीं करूंगा'

इसके अलावा उन्होंने आगे कहा, 'मैं यह भी कहना चाहता हूं कि पिछले 25 वर्षों से मुझे सबकी सहानभूति मिली है, लेकिन मुझे थोड़ा समय दीजिए। मुझ जैसे काम के प्रति जुनूनी व्यक्ति को सहानुभूति से ज्यादा समय चाहिए। मुझे आज ही रिहा किया गया है, और मुझे अपनी अनुपस्थिति के दौरान जो कुछ हुआ उसे पूरी तरह समझने के लिए कुछ दिनों की आवश्यकता है। मुझे अभी तक अपना मोबाइल फोन नहीं मिला है, लेकिन मुझे विश्वास था कि भारतीय सिनेमा और दुनिया भर के लोग मुझसे प्यार करते हैं और मेरे साथ खड़े रहेंगे। यह मेरा अटूट विश्वास है। मैंने कभी नहीं कहा कि मैं पैसा वापस नहीं करूंगा।'

'कोशिश करूंगा कि गलती है तो मुंह से भी ज्यादा पिघल जाऊं'

उन्होंने कहा, 'आगे कोशिश करूंगा कि गलती है तो मुंह से भी ज्यादा पिघल जाऊं और छोटा हो जाऊं। और अगर सच्चाई है तो लोहे से भी ज्यादा मजबूत हो जाऊं।' बता दें कि चेक बाउंस मामले में अभिनेता तिहाड़ जेल में थे, जहां से अंतरिम जमानत पर रिहा हुए हैं। इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च को होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 June 2026
पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बाघा का किरदार निभाकर मशहूर हुए तन्मय वेकारिया हाल ही सेट पर भावुक हो गए। तन्मय मां को याद कर इस…
 19 June 2026
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर मशहूर हुए सुनील लहरी एक्टिंग से दूर होकर भी फैंस संग जुड़े हैं और सोशल मीडिया पर अकसर ही काम की बातें और किस्से…
 19 June 2026
16 साल पहले '3 इडियट्स' जैसी पसंदीदा फिल्म बनाने वाले राजकुमार हिरानी ने अब इसके सीक्वल के बारे में जानकारी दी है। फिल्ममेकर ने बताया कि वह और उनके राइटर…
 19 June 2026
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर 'कॉकटेल 2' इस शुक्रवार, 19 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह 2012 में आई इसी नाम की फिल्म का…
 16 June 2026
रामानंद सागर के प्रसिद्ध सीरियल 'रामायण' में श्रीराम भगवान के छोटे भाई लक्ष्णण के किरदार से लोगों के दिलों में रचे-बसे सुनील लहरी एक नया वीडियो लेकर सामने आए हैं।…
 16 June 2026
कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने '₹370 की बिरयानी' वाले विवाद के बाद प्रणित मोरे की हो रही ट्रोलिंग पर बात की है। उन्होंने लोगों से इस मामले में शामिल लोगों को…
 16 June 2026
'कुमकुम भाग्य', 'वागले की दुनिया' और फिल्म 'छावा' में अपने काम के लिए पहचानी जाने वाली एक्ट्रेस संचिता उगले का 14 जून 2026 को मुंबई स्थित उनके घर पर आत्महत्या…
 16 June 2026
एक्टर और यूनाइटेड नेशंस एनवायरनमेंट प्रोग्राम (UNEP) की गुडविल एंबेसडर दीया मिर्जा, पितृसत्तात्मक सत्ता के ढांचे को ग्लोबल क्लाइमेच के नुकसान से जोड़ने वाले अपने विवादित कमेंट के कारण ऑनलाइन…
 15 June 2026
रामानंद सागर की 'रामायण' टीवी के इतिहास में अब तक का वो महान शो है जिसकी तुलना करने की कोशिश तो बहुत लोगों ने की, लेकिन कोई कर नहीं पाया।…
Advt.