राजपाल यादव की पिछली पांच बड़ी फिल्मों से हुई है कितनी कमाई, सामने आया एक्टर का फिल्मी बही-खाता

Updated on 24-02-2026 02:11 PM
चेक बाउंस मामले में जमानत मिलने के बाद राजपाल यादव 13 दिन बाद जेल से बाहर आए और अपनी भतीजी की शादी में शामिल हुए। शादी के कई वीडियो सामने आए, जिसमें एक्टर जश्न के माहौल में डूबे दिखे। एक्टर ने जेल और शादी समारोह से वापसी के बाद अब काम पर वापसी कर ली है और वादा किया है कि आने वाले कई सालों तक वे अपनी कॉमेडी से सबको हंसाते रहेंगे।

राजपाल यादव इस वक्त जेल से रिहा हैं और 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले में अगली सुनवाई 18 मार्च को होनी है। राजपाल यादव को इस मुसीबत के समय में बॉलीवुड से अपने दोस्तों और करीबियों से काफी सपोर्ट मिला, जिन्होंने उनके लिए अपनी जमा-पूंजी में से एक्टर को कुछ पैसे देने की बातें कहीं। खैर, यहां हम बात करने जा रहे हैं उनकी हालिया बड़ी फिल्मों से होनेवाली कमाई की जिसमें बताया गया है कि एक्टर को किस फिल्म में कितनी फीस मिली थी।

राजपाल यादव ने अपनी पिछली फिल्मों से 7-8 करोड़ की कमाई की

बताया गया है कि हाल की रिलीज़ बड़ी बजट फिल्मों से उनकी कमाई कथित तौर पर हर प्रोजेक्ट से 1 करोड़ रुपये से 3 करोड़ रुपये के बीच है। यहां जानते हैं कि एक्टर पिछली पांच बड़ी बजट फिल्मों के लिए कितनी फीस ली है। 'कोइमोई' की रिपोर्ट के मुताबिक, राजपाल यादव ने बड़ी बजट फिल्मों में काम करके 7-8 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है।

'भूल भुलैया 3' से मिले उन्हें 2-3 करोड़ रुपये!

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' में अपने रोल के लिए उन्हें 1 करोड़ रुपये बतौर फीस मिली थी। वहीं 'भूल भुलैया 3' की अगर बात करें तो इस फिल्म में अपने छोटे पंडित का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें 2-3 करोड़ रुपये मिले थे। कार्तिक आर्यन की फिल्म 'चंदू चैंपियन' में भी राजपाल यादव नजर आए थे। बताया जाता है कि इस फिल्म के लिए कथित तौर पर 2 करोड़ रुपये लिए थे।

'ड्रीम गर्ल 2' के लिए राजपाल को 1 करोड़ रुपये मिलने की बात

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल 2' में के लिए राजपाल को 1 करोड़ रुपये मिलने की बात सामने आई है। वहीं, ओटीटी फिल्म 'कटहल' के लिए भी उन्हें 1 करोड़ रुपये की फीस मिली थी।

तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश

राजपाल यादव इन दिनों 9 करोड़ रुपये के चेक बाउंस मामले को लेकर सुर्खियों में हैं। साल 2010 में अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए गए कर्ज को चुकाने में वो नाकाम रहे। इसी मामले में उनके कई चेक बाउंस हुए जिसके बाद 4 फरवरी 2026 को दिल्ली हाई कोर्ट ने उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करने का आदेश दिया था। राजपाल ने 5 फरवरी को सरेंडर किया, लेकिन फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए जमानत याचिका डाली थी। अब इस मामले की अगली सुनवाई 18 मार्च, 2026 को होनी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.