राकेश बेदी ने जिम में बहाया पसीना, साथ दिखे 'धुरंधर' के पिंडा और कहा- सबके मामू जान यही हैं

Updated on 23-06-2026 01:41 PM
'धुरंधर' एक्टर राकेश बेदी का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वो जिम के अंदर नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने दिखाया है कि उनके साथ 'धुरंधर' के एक और एक्टर जिम में पसीना बहा रहे हैं। वी़डियो में उनके साथ रणवीर सिंह यानी जसकीरत के बहनोई का किरदार निभाने वाले पिंडा भी दिख रहे हैं, जिस रोल को उदयबीर संधू ने निभाया था।

राकेश बेदी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह अपने 'धुरंधर' के को-स्टार उदयबीर संधू के साथ जिम में पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। इस युवा एक्टर से दोबारा मिलने की खुशी जाहिर करते हुए राकेश बेदी वीडियो में कहते सुनाई दे रहे हैं, 'हाय दोस्तों और हाय, चाय विद राकेश बेदी में आपका स्वागत है। मैं फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में हूं और हमेशा की तरह जिम में हूं। आप जानते ही हैं कि मैं स्वास्थ्य के प्रति कितना जागरूक हूं।'

उदयबीर बोले- सबके मामू जान यही हैं

यह कहते ही वो कैमरा उदयबीर की ओर घुमाते हैं और फिर कहा, 'और मेरे साथ एक और धुरंधर है। हम दोनों यहां कसरत कर रहे हैं।'उदयबीर ने बीच में कहा, 'सर बहुत फिट दिख रहे हैं और आज उन्होंने जितना वजन उठाया है, सबको पीछे छोड़ दिया है। सबके मामू जान यही हैं।'

राकेश बेदी ने कहा- हैदराबाद में जिम का आनंद ले रहा हूं

अपने चुटीले अंदाज में राकेश बेदी ने जवाब दिया, 'मैं वजन नहीं उठा रहा, मैं तो बस अपना वेट थ्रो कर रहा हूं।' मजेदार वीडियो के अंत में उदयबीर राकेश बेदी के लिए कहते हैं, 'लव यू सर, लव यू।' इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा है, 'हैदराबाद में जिम का आनंद ले रहा हूं।'

पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ दिखे थे

राकेश बेदी का सोशल मीडिया फीड ऐसे ही मजेदार पलों से भरा पड़ा है। मई में, राकेश बेदी ने पंजाबी सिंगर सुखबीर के साथ अपने मशहूर गाने 'बच्चा है तू मेरा' की एक झलक शेयर की थी।

सुखबीर के लिए कही थी ये बात

उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'सभी का स्वागत है, हलो चाय विद राकेश बेदी में। मैं एक फेस्टिवल के लिए गोवा में हूं। कल मेरा यहां एक स्पीकर सेशन है, लेकिन मुझे एक ऐसे व्यक्ति से मिलने का मौका मिला जिसे मैं बहुत पसंद करता हूं। वह दिल से बहुत अच्छा गाते हैं, और वह कोई और नहीं बल्कि सुखबीर हैं।'

'धुरंधर' का फेमस डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' , गाने में जोड़ा

इसके बाद, उन्होंने सुखबीर को फ्रेम में लाया, जो गा रहे थे, 'दिल देना, दिल लेना, ऐ सौदा खरा खरा…है सौदा खरा खरा...', उन्होंने आगे राकेश बेदी की फिल्म 'धुरंधर' का फेमस डायलॉग 'बच्चा है तू मेरा' भी जोड़ा। इस पर राकेश ने कहा, 'हां बिल्कुल, मैंने यही बोला है उसको। मैंने कहा इतना अच्छा गाना गाता है, इसका एक ही कारण है, क्योंकि बच्चा है तू मेरा। धन्यवाद सर।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.