बिश्नोई समाज से राखी सावंत ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, बोलीं- सलमान नेक इंसान है, प्लीज छोड़ दो

Updated on 26-03-2023 08:16 PM
आदिल खान के साथ अपने विवाद को लेकर लगातार चर्चा में रहने वाली राखी सावंत रमजान महीने में रोजा रख रही हैं। इस दौरान उन्होंने अपने दोस्तों के लिए इफ्तार पार्टी भी रखी। उसका वीडियो भी सामने आया। इसके बाद एक्ट्रेस ने पपाराजी के साथ भी बातचीत की। वहां जहां उन्होंने सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिलने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सलमान खान का सपोर्ट करते हुए कहा कि एक दिग्गज हैं और किसी को भी उनके बारे में बुरा नहीं सोचना चाहिए।

मीडिया से बात करते हुए राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने कहा- मैं कहती हूं सलमान खान एक नेक इंसान हैं.. गरीबी के दाता है, एक लेजेंड है.. सलमान भाई के लिए दुआ करो, वो लोगो के लिए इतना करते हैं.. मैं चाहती हूं सलमान भाई के दुश्मनों की आंखें फूट जाए। उनकी याददाश्त शक्ति खत्म होजाए.. मैं अल्लाह से दुआ करती हूं कि कोई मेरे सलमान भाई के लिए बुरा न सोचे। इतना ही नहीं, राखी सावंत ने बिश्नोई समाज से माफी मांगी। कान पकड़कर उठक-बैठक भी किए। हाथ जोड़े कि वह सलमान खान भाई की तरफ से बिश्नोई समाज से माफी मांगती हैं। कहती हैं कि एक्टर पर बुरी नजर मत रखो। उनको टारगेट न करो।

राखी सावंत ने सलमान का लिया पक्ष

राखी सावंत ने सलमान खान के खिलाफ आए इंटरव्यूज पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, मैं ये कहना चाहती हूं उन लोगो को जो सलमान भाई के अगेंस्ट इंटरव्यू दे रहे हैं कि उन्होंने क्या बिगाडा है तुम्हारा… क्यों मेरे भाई के बीच हाथ धो के पड़े हो.. वो बहुत नेक इंसान है। उनका पीछा प्लीज छोड़ दो। सलमान भाई इतने अमीर हैं लेकिन वो लोगो के लिए सब करते हैं.. उन्होंने मेरी मां के लिए बहुत कुछ किया है।

लोगों के रिएक्शन

इस वीडियो के बाद लोगों ने भी कमेंट किया। एक यूजर ने लिखा- सलाम है आपको राखी जी। मीडिया में आकर बिश्नोई के बारे में खुले आम बोलना। ये हिम्मत का ही काम है। सच कहती हो आप। वहीं, कुछ ने कहा कि उन्होंने जीव हत्या की है। हिरण को मारा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.