'तू जिधर मिला टकले, चप्पल से मारूंगी', राखी सावंत ने अभ‍िनव कश्‍यप को लताड़ा, कहा- सलमान के लिए गर्दन कटवा लूंगी

Updated on 27-10-2025 03:18 PM
'ड्रामा क्‍वीन' राखी सावंत ने सलमान खान को एक बार फिर सपोर्ट किया है। एक्‍ट्रेस और एंटरटेनर राखी ने अपने फेवरेट 'भाई' पर बीते दिनों आरोप लगाने वाले अभ‍िनव कश्‍यप को आड़े हाथों लिया है। 'दबंग' फिल्‍म के डायरेक्‍टर का बिना नाम लिया राखी ने अपने अंदाज में यहां तक कहा है कि वह उन्‍हें 'चप्‍पल' से मारेंगी। बीते कुछ हफ्तों से अभ‍िनव कश्‍यप लगातार सलमान खान और उनके परिवार पर संगीन आरोप लगा रहे हैं। यही नहीं, डायरेक्‍टर ने बीते दिनों आमिर खान को भी 'चालाक लोमड़ी' कहा, जबकि शाहरुख खान के लिए कहा कि उन्‍हें भारत छोड़ दुबई में बस जाना चाहिए। अब राखी सावंत ने अभ‍िनव की तीखी आलोचना करते हुए कहा है कि वह यह सब 'पैसों के लिए कर रहे' हैं। यही नहीं, राखी ने यह भी आरोप लगाया कि 'दबंग' के सेट पर अभ‍िनव कश्‍यप 'लड़कीबाजी' करते थे।

राखी सावंत ने 'हिंदी रश' से बातचीत में कहा, 'तू जिधर भी मिला टकले, तुझे चप्पल से मारूंगी। किसी ने तो दबंग फिल्म में डायरेक्टर लिया था उसको। पता नहीं कौन है वो, हम तो नाम नहीं लेंगे। मैं अपनी जुबान खराब नहीं करूंगी उस टकले का नाम लेकर।'

राखी का दावा- 'दबंग' के सेट पर लड़कीबाजी करने लगे थे अभ‍िनव कश्‍यप

सलमान खान को सपोर्ट करते हुए राखी सावंत ने कहा, 'भाई (सलमान) को न किसिंग पसंद है, न किसिंग सीन पसंद है। जीते जी धरती पर देवता हैं वो। वो हमेशा अपने को-स्‍टार्स और महिलाओं का सम्मान करते हैं।' राखी यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने अभिनव कश्‍यप पर 'दबंग' के सेट पर बदसलूकी का आरोप लगाते हुए कहा, 'लड़कीबाजी शुरू कर दिया था उसने।'

राखी बोलीं- बाहरी ताकतें पैसे देकर सलमान को कर रहीं बदनाम

राखी सावंत ने आरोप लगाया कि अभ‍िनव कश्‍यप ने सलमान के संसाधनों का दुरुपयोग करना शुरू कर दिया था, इसलिए उन्‍हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया। उन्होंने यह भी इशारा किया कि अभिनव शायद सलमान के किसी दुश्मन से प्रभावित हो गए। राखी के मुताबिक, ये वो लोग और बाहरी ताकतें हैं, जो सलमान खान को बदनाम करने के लिए पैसे दे रही हैं।

'मैं सलमान के लिए अपनी गर्दन कटवा सकती हूं'

राखी ने कहा, 'मैं सलमान के लिए अपनी गर्दन भी कटवा सकती हूं। उन्होंने हमेशा स्‍ट्रगलिंग आर्टिस्‍ट्स की मदद की है और इसका आभार जताने की बजाय, अक्सर कुछ लोग पॉपुलैरिटी के लिए भाई को विवादों में घसीट लेते हैं।'

अभ‍िनव कश्‍यप का दावा- अरबाज से नफरत करते हैं सलमान

जानकारी के लिए बता दें कि फिल्‍ममेकर अनुराग कश्‍यप के भाई अभ‍िनव कश्‍यप लंबे समय से सलमान खान और उनके परिवार के खिलाफ कई दावे कर रहे हैं। बीते दिनों 'बॉलीवुड ठिकाना' को दिए एक इंटरव्यू में अभिनव ने सलमान खान को 'इनसिक्‍योर' बताया और दावा किया कि बॉलीवुड सुपरस्टार ने 2010 में रिलीज फिल्म 'दबंग' में अपनी ही भाई अरबाज खान का रोल काट दिया था। अभ‍िनव कश्यप ने यह भी दावा किया कि सेट पर दोनों भाइयों के बीच जमकर झगड़ा हुआ था और सलमान असल में अरबाज से 'नफरत' करते हैं।

अभ‍िनव का आरोप- सलमान ने एड‍िटर को किडनैप कर लिया

अभ‍िनव कश्यप ने सलमान खान को 'गुंडा' बताते हुए दावा किया कि एक बार अरबाज और सलमान के बीच उनके सामने झगड़ा हुआ। डायरेक्‍टर ने कहा, 'सलमान ने बर्तन फेंके और मैं डर गया। मैंने झगड़ा रोकने की कोशिश की।' अभिनव ने यह भी दावा किया कि सलमान ने एक बार फिल्म के फाइनल कट को कंट्रोल करने के लिए फिल्म के एडिटर को किडनैप कर लिया और अपने फार्महाउस पर लेकर चले गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.