राखी सावंत के एक्स-हसबैंड रितेश का दावा- उसने तीन महीने पहले ही मुझे सब बताया था!

Updated on 09-02-2023 07:07 PM
राखी सावंत एक बार फिर आदिल खान दुर्रानी से शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। कुछ दिन पहले एक्ट्रेस ने मीडिया के सामने आकर अपने पति पर धोखा देने और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब इनके विवाद में राखी के एक्स हसबैंड रितेश कुमार भी शामलि हो गए हैं। उन्होंने कहा कि वो इस मुश्किल वक्त में राखी के साथ हैं। भले ही वो भी इस दर्द से गुजरे हैं, लेकिन वो 'ड्रामा क्वीन' का साथ देंगे। उन्होंने 'लव जिहाद' का भी जिक्र किया और ये भी खुलासा किया कि राखी ने तीन महीने पहले उनसे आदिल के बारे में बात की थी और सबकुछ बताया था। बता दें कि राखी ने कुछ फोटोज शेयर कीं और दावा किया कि उन्होंने आदिल से कुछ महीने पहले ही निकाह कर लिया था, लेकिन आदिल ने इसे सीक्रेट रखने के लिए कहा था। बहरहाल, आदिल इस समय न्यायिक हिरासत में हैं, क्योंकि राखी ने उनपर मारपीट से लेकर पैसों की हेराफेरी तक कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। जानिए राखी के एक्स हसबैंड रितेश का इस पूरे मामले पर क्या कहना है।
Rakhi Sawant Ex-Husband Ritesh Kumar: रितेश कुमार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 1 घंटे का वीडियो जारी किया है। उन्होंने खुलासा किया है कि राखी सावंत ने आदिल खान दुर्रानी संग हो रहीं प्रॉब्लम्स के बारे में उन्हें बताया था। उन्होंने लिव जिहाद का जिक्र करते हुए कहा कि ये उन सभी लड़कियों के लिए एक सबक है, जो इसमें शामिल होती हैं।

रितेश का छलका दर्द

वीडियो में रितेश कुमार कह रहे हैं, 'राखी की आंखों में सच्चाई देखी जा सकती है, लेकिन इसका फैसला कोर्ट को करना है। राखी ने तीन महीने पहले मुझे इसकी जानकारी दी थी, उसने मुझे इसके बारे में सब कुछ बता दिया था। जो बातें उन्होंने बताई हैं और राखी झूठ नहीं बोल रही हैं। मैं कहना चाहूंगा कि दिल टूटने का गम आपको पता चल रहा होगा। मैं तुम्हारे साथ हूं, लेकिन मैं भी परेशान रहा, जो दर्द में आप हो, उसमें मैं भी रहा। मैं उस कैरेक्टर का नहीं हूं। मैंने दो बार दिल लगाया है और दो बार धोखा खा चुका हूं।'

'लव जिहाद में फंसने वाली लड़कियों के लिए सबक'

Rakhi Sawant के एक्स हसबैंड रितेश कुमार वीडियो में कह रहे हैं, 'मेरे पास MBA, MTech और LLB की डिग्री है और मैं प्रोफेशनली बहुत संपन्न हूं। मैं सेल्फ मेड पर्सन हूं। मुझे किसी चीज की कमी नहीं थी। मेरे साथ धोखा हुआ है और लोगों को लगा कि मैं गलत हूं। मैं तुम्हारे साथ हूं राखी। तुम्हारे साथ तुम्हारा भाई भी था। ये उन लड़कियों के लिए सबक है, जो लव जिहाद के चक्कर में फंसती हैं। मैं हमेशा आपके साथ खड़ा रहूंगा।'

पहले से शादीशुदा हैं आदिल!

इधर राखी सावंत ने लेटेस्ट इंटरव्यू में पति आदिल खान दुर्रानी के खिलाफ शॉकिंग खुलासे किए हैं। इसमें ये दावा भी शामिल है कि वो पहले से शादीशुदा हैं। इससे पहले राखी ने आदिल पर मारपीट और पैसों की हेराफेरी करने का आरोप लगाया था। आदिल के वकील का कहना है कि दोनों का ज्वॉइंट अकाउंट है और उसमें से पैसे निकालने के लिए दोनों के पास ही तीन डिजिट का कोड जाता है। इसलिए ऐसा हो ही नहीं सकता कि आदिल ने पैसों की हेराफेरी की है। इधर राखी की वकील ने कहा कि वो अपने रिश्ते को बचाना चाहती थीं, लेकिन जब मारपीट ज्यादा बढ़ गई, तब वो कानून के पास मदद के लिए गई हैं। राखी और आदिल के रिश्ते में हर दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। दोनों की तरफ से कोई ना कोई शॉकिंग बयान सामने आ रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
एक्ट्रेस सेलिना जेटली की अपने भाई विक्रांत जेटली से मिलने की आखिरी उम्मीद भी टूट गई। हाल ही में सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि विक्रांत ने अपनी…
 19 March 2026
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा पिछले साल नवंबर महीने में अस्वस्थ थे। जिस कारण उनको अस्पताल में भर्ती भी कराया गया था। हालांकि इलाज के बाद वह घर लौट…
 19 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 3' की कंटेस्टेंट और डिजिल कंटेंट क्रिएटर पायल मलिक तीसरी बार प्रेग्नेंट हैं। वह चौथे बच्चे की मां बनने वाली हैं। उन्होंने अगस्त, 2025 में अपनी प्रेग्नेंसी…
 19 March 2026
सलमान खान की अगली फिल्म 'मातृभूमि' का नया गाना 'चांद देख लेना' रिलीज हो चुका है। 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' का ये गाना रोमांटिक होने के साथ-साथ ईद…
 19 March 2026
इन्हें 'भागम भाग' की 'अंजलि सिंह' कह लीजिए '36 चाइन टाउन' की आयशा, बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने हिन्दी फिल्मों में भले बढ़-चढ़कर काम न किया हो लेकिन इंडस्ट्री में…
 19 March 2026
टीवी की मशहूर और बेहद खूबसूरत एक्‍ट्रेस दिव्‍यांका त्र‍िपाठी मां बनने वाली हैं। दो दिन पहले हमने यह खबर बताई थी कि 'ये है मोहब्बतें' फेम 41 साल की एक्ट्रेस…
 19 March 2026
आदित्य धर की स्‍पाई एक्‍शन सीक्‍वल फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' अब जब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, तो लगे हाथ उस सवाल का जवाब भी मिल गया है,…
 19 March 2026
साल 2025 में आयोजित महाकुंभ से अगर आपने ममता कुलकर्णी को साध्वी वाले अवतार में और आध्यात्म की बातें करते हुए देखा और सुना है तो अब ब्रेक ले लीजिए।…
 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
Advt.