रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी ने गुवाहाटी के कामाख्या मंदिर में टेका मत्था, लिया आशीर्वाद, परिवार संग फोटो वायरल
Updated on
07-03-2024 01:33 PM
बॉलीवुड के फेमस कपल रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी को गोवा में शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी के बाद ये कपल अमृतसर के फेमस गोल्डन टेंपल पहुंचा था और मत्था टेककर आशीर्वाद लिया था। अब दोनों गुवाहाटी के कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे हैं। उनके साथ पूरा परिवार भी नजर आया। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Rakul Preet Singh और Jackky Bhagnani शादी के बाद परिवार संग भक्ति में रमे हुए हैं। दोनों गोल्डन टेंपल के बाद अब कामाख्या देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ पूरा परिवार भी नजर आया।
21 फरवरी को हुई है शादी
रकुल और जैकी ने 21 फरवरी को गोवा में शादी की। शादी का जश्न तीन दिन तक चला था। वेडिंग फंक्शन में टाइगर श्रॉफ, अक्षय कुमार, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा, अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर सहित कई फिल्मी सितारे शामिल हुए थे।
कामाख्या मंदिर की मान्यता
कामाख्या मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। धार्मिक मान्यता के मुताबिक, यहां पर माता सती के योनि का भाग गिरा था। यहां किसी मंदिर की नहीं, बल्कि योनि के आकार का शिलाखंड है, जिसकी पूजा होती है। कहते हैं कि जिन कपल्स को बच्चे नहीं होते हैं, वो यहां पर दर्शन करने आते हैं और उनकी मुराद पूरी हो जाती है।
गोल्डन टेंपल में टेका था मत्था
जैकी और रकुल ने शादी के बाद गोल्डन टेंपल में मत्था टेका और आशीर्वाद लिया। कई साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे रकुल और जैकी की शादी इको-फ्रेंडली हुई थी और खाने में भी मेहमानों के लिए ग्लूटन फ्री और शुगर फ्री खाना बनवाया गया था।
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्रिलर फिल्म 'पूजा मेरी जान' आखिरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्ता अब कंफर्म समझिए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भिवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…