राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ मनाया बथुकम्मा फेस्टिवल, गोद में मां के आंचल में लिपटी दिखी नन्ही लाडली

Updated on 24-10-2023 02:57 PM
साउथ सुपरस्टार राम चरण ने पत्नी उपासना के साथ बथुकम्मा फेस्टिवल धूमधाम से मनाया। इस बार यह त्योहार उनके लिए खास था, क्योंकि साथ में नन्ही सी परी क्लिन कारा भी मौजूद थीं। राम चरण और उपासना कुछ महीने पहले ही सरोगेसी से एक प्यारी सी बच्ची के पैरेंट्स बने थे। उपासना और राम चरण ने पूरे जोर-शोर के साथ बथुकम्मा का त्योहार नन्ही सी परी और अन्य लोगों के साथ मनाया। उपासना ने इसकी झलक इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की है।

Ram Charan और Upasana ने यह त्योहार बालिका निलायम सेवा समाज अनाथालय में मनाया। इस दौरान उपासना ने नन्ही सी बेटी क्लिन कारा को नीले रंग के के दुपट्टे में गोद में पकड़ा हुआ था। उपासना और राम चरण ने अन्य लोगों के साथ बथुकम्मा के चारों ओर डांस भी किया।

उपासना ने शेयर किया वीडियो, दिखाई पूजा और रस्मों की झलक

बथुकम्मा फेस्टिवल में राम चरण के स्टार पिता चिरंजीवी, मम्मी और एक्टर साई धरम तेज भी मौजूद थे। वीडियो शेयर कर उपासना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'लोगों से मुझे एनर्जी मिलती है, और मेरे परिवार से मुझे हिम्मत। दशहरे के इस मौके पर चलिए हम अपने अंदर की शक्ति को जगाते हैं, ताकि पॉजिटिविटी फैला सकें और ऐसी जिंदगी जिएं, जिसके मायने हों।'

क्या होता है बथुकम्मा फेस्टिवल?

बथुकम्मा तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मनाया जाता है। इसमें पूजा महागौरी के रूप में की जाती है। बथुकम्मा का त्योहार तेलंगाना के रहने वाले लोगों की संस्कृति और पहचान को रीप्रेजेंट करता है।

राम चरण की आने वाली फिल्में

राम चरण के करियर की बात करें, तो वह फिल्म 'गेम चेंजर' में नजर आएंगे, जिसकी फिलहाल शूटिंग चल रही है। यह 2024 में रिलीज होगी। वहीं 2023 में राम चरण फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में सिर्फ कैमियो में नजर आए थे। फिलहाल वह बेटी क्लिन के साथ ज्यादा टाइम बिता रहे हैं, और इसलिए ज्यादा फिल्में साइन नहीं की हैं। जून 2023 में ही राम चरण और उपासना बेटी के माता-पिता बने थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.