राम चरण को होगी बेटी! बीवी उपासना की प्रेग्‍नेंसी पर बात करते-करते फिसली एक्‍टर की जुबान

Updated on 26-04-2023 07:39 PM
राम चरण और उपासना पैरेंट्स बनने वाले हैं। कपल के साथ-साथ उनके करोड़ों फैंस के लिए यह खुशी का मौका है। उपासना के बेबी शावर की तस्‍वीरें भी सामने आ चुकी हैं। 'मैन ऑफ द मास' राम चरण ने इसी बीच अपने होने वाले बच्चे के लिंग का खुलासा कर दिया है। एक इंटरव्‍यू के बात-बात में उनकी जुबान फ‍िसल गई और ऐसा लग रहा है कि एक्‍टर के घर बिटिया रानी पैदा होने वाली है। बीते साल 15 दिसंबर, 2022 को उपासना ने प्रेग्नेंसी की घोषणा करने के बाद अपनी पहली पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इस कपल ने शादी के 10 साल बाद फैमिली प्‍लानिंग की है।

Ram Charan और Upasana Kamineni ने हाल ही में एक और बेबी शावर भी होस्ट किया। गोद भराई की तस्वीरें अब भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इस बीच, राम का एक इंटरव्यू ऑनलाइन सामने आया है, जिसने यह संभावना जाहिर कर दी है कि उपासना बेटी को जन्‍म देने वाली हैं। 'आरआरआर' स्टार ने अपने होने वाले बेबी के लिए अंग्रेजी में Her शब्‍द का इस्‍तेमाल क‍िया है। जिससे ऐसा लग रहा है कि शायद उनकी बेटी होगी।

राम चरण को होगी बेटी?

राम चरण ने कहा, 'मेरी पहली जान उपासना है। मेरा दूसरा जान मेरा पालतू कुत्ता है। और मेरी तीसरी जान अभी रास्ते में है, आनेवाली है।' राम चरण की इन बातों को और हवा तब मिली, जब हैदराबाद में हुए बेबी शावर में लोगों की नजर उपासना पर पड़ी। दरअसल गोद भराई की तस्वीरों में उपासना ने पिंक कलर की ड्रेस पहनी है, आम तौर पर यह रंग लड़कियों के लिए होता है। यही नहीं, बेबी शावर के लिए एक बेबी पिंक कलर के थीम को चुना गया।

गोद भराई का थीम था पिंक

उपासना कोनिडेला ने 24 अप्रैल को सोशल मीडिया पर गोद भराई की तस्वीरें शेयर कीं। कुछ फोटोज में होने वाली मां को पिंक कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, जिससे यह अफवाह फैल रही है कि वह एक बच्ची की उम्मीद कर रही हैं। एक यूजर ने लिखा, 'पिंक ड्रेस, मुझे लगता है कि यह बच्ची है।'

नहीं हुई है पुष्टि

बहरहाल, इस खबर पर एक्टर की तरफ से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। न तो उनकी ओर से कोई बयान जारी किया गया है। तो, इसकी पुष्टि करना आसान नहीं है। फिलहाल यह कपल अपने पहले बच्चे के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है। उपासना ने प‍िछले द‍िनों 'ह्यूमन्‍स ऑफ बॉम्‍बे' को दिए इंटव्‍यू में बताया था कि शादी के 10 साल बाद उन्‍होंने फैमिली प्‍लानिंग का फैसला क्‍यों किया। उपासना ने कहा, 'हमने बच्‍चा करने का फैसला तब लिया है, जब हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। हमने सामाज‍िक या पारिवारि दबाव के आगे घुटने टेकने से इनकार कर दिया। हम चाहते हैं कि जब हमारा बच्‍चा इस दुनिया में आए तो मैं और राम अपने-अपने करियर में एक स्‍टेबल स्‍टेटस पर हों, ताकि हम नए मेहमान को अच्‍छी जिंदगी दे सके। हमें लगता है कि अब इसके लिए सही समय है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.