हनुमान के सीक्वल में श्रीराम का रोल करेंगे राम चरण ‘जय हनुमान’ होगा सेकेंड पार्ट का टाइटल

Updated on 18-01-2024 01:17 PM

प्रशांत वर्मा निर्देशित और तेजा सज्जा स्टारर फिल्म ‘हनुमान’ बॉक्स ऑफिस पर अच्छा परफॉर्म कर रही हैं। फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इस फिल्म के एंड क्रेडिट्स में मेकर्स ने इसके सीक्वल ‘जय हनुमान’ की अनाउंसमेंट की है।

‘RRR’ में भी राम के लुक में दिखे थे राम चरण
सुनने में आया है कि ‘हनुमान’ के इस सेकेंड पार्ट ‘जय हनुमान’ के लिए मेकर्स ने साउथ के सुपरस्टार राम चरण को अप्रोच किया है। मेकर्स चाहते हैं कि वो फिल्म में श्रीराम का रोल प्ले करें। हालांकि, अभी तक इस मामले में ना तो मेकर्स की तरफ से कोई कन्फर्मेशन सामने आई है और ना ही राम चरण की टीम की तरफ से। राम चरण इससे पहले सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ में राम के अवतार में नजर आ चुके हैं।

हनुमान के आगे जोड़ी जाएंगी 20 और कहानियां
फिल्म हनुमान प्रशांत के सिनेमेटिक यूनिवर्स का पहला पार्ट है। डायरेक्टर आगे इसी यूनिवर्स के तहत 20 कहानियों के जरिए 12 सुपरहीरो इंट्रोड्यूस करेंगे। इस यूनिवर्स की सेकेंड इंस्टॉलमेंट 'अधीरा' होगी। इस फिल्म से साउथ के मशहूर प्रोड्यूसर डीवीवी दनय्या के बेटे कल्याण डेब्यू करेंगे।

डेब्यू फिल्म के लिए जीते थे दो नेशनल अवॉर्ड्स
34 साल के प्रशांत को टॉलीवुड के यंग एंड एम्बिशियस डायरेक्टर्स में से माना जाता है। उन्होंने 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'Awe' से डेब्यू किया था। इसे डायरेक्ट करने के साथ-साथ प्रशांत ने इसकी कहानी भी लिखी थी। इस फिल्म को दो कैटेगरी में नेशनल फिल्म अवॉर्ड जीता था। इसके बाद प्रशांत ने कलकी, जॉम्बी रेड्‌डी और अद्भुतम जैसी फिल्में बनाईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुए। यहां उन्होंने सोशल मीडिया और एक्टिंग से जुड़े कई दिलचस्प सवालों के जवाब दिए। जब उनसे पूछा गया…
 27 June 2026
बॉलीवुड एक्टर और निर्माता आदित्य पंचोली एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में आ गए हैं। इस बार उन्होंने अलग-अलग धर्मों में होने वाली शादियों पर अपनी राय…
 27 June 2026
सैफ अली खान ने जनवरी 2025 में अपने घर में घुसे हमलावर को लेकर बात की है और बताया है कि आखिर उस रात हुआ क्या था। उन्होंने उस रात…
 27 June 2026
'बेबी डू डाई डू' (Baby Do Die Do) के मेकर्स ने अपना नया गाना 'इश्क कमीना' रिलीज किया है। यह 2002 के मशहूर चार्टबस्टर गाने का एक जबरदस्त नया वर्जन…
 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
Advt.