राम मिलाई जोड़ी... ओरी और उर्फी जावेद को साथ देख लोगों ने खींची टांग, छिपकली सुन झल्लाईं एक्ट्रेस

Updated on 15-04-2023 08:15 PM
टीवी एक्ट्रेस और फैशन मॉडल उर्फी जावेद एक बार फिर लाइमलाइट में हैं। शुक्रवार शाम को उर्फी जावेद मुंबई में 'डिस्को डांसर- द म्यूजिकल इवेंट' में पहुंची थीं, जिसे एक्टर सुनील शेट्टी ने होस्ट किया था। इस इवेंट में उर्फी जावेद, ओरहान अवात्रामणि उर्फ ओरी के साथ पोज देती नजर आईं। ओरी को भला अब कौन नहीं जानता। वह नीसा देवगन, जान्हवी कपूर से लेकर सारा अली खान और यहां तक क‍ि अंबानी परिवार की होने वाली बहू राध‍िका मर्चेंट के भी बेस्ट फ्रेंड हैं। अक्सर स्टारकिड्स की पार्टी में ओरी महफिल लूटते हैं। अब ओरी के साथ उर्फी जावेद को देख इंटरनेट पर बवाल मचना तो तय था। आइए दिखाते हैं उर्फी जावेद और ओरी की तस्वीरें और वीडियो।
'डिस्को डांसर- द म्यूजिकल इवेंट' में Uorfi Javed ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इस ड्रेस के साथ उन्होंने सिर पर ताज और गले में छिपकली वाला नेकलेस कैरी किया। उर्फी के लुक को देख पपाराजी उनकी तारीफ करने लगे। एक ने कहा कि 'माशाल्लाह' तो किसी ने कहा कि 'आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं।'

ओरी ने उड़ाया उर्फी जावेद का मजाक

इस दौरान भीड़ में से एक ने Uorfi Javed को 'छिपकली' कह दिया। तभी एक्ट्रेस तुरंत झल्ला पड़ीं कि 'आखिर किसने छिपकली बोला।' हालांकि वह मजाक में सभी पपाराजी से हंसी ठिठोली कर रही थीं। इस दौरान Orry ने भी उर्फी जावेद के साथ मस्ती की और कहा, 'छिपकली छिपकली।'

ओरी और उर्फी ने दिए साथ में पोज

ओरी का पूरा नाम Orhan Awatramani है। वह Disco Dancer इवेंट में बेहद कूल अंदाज में पहुंचे। ओरी और उर्फी ने साथ में खूब पोज दिए। इंस्टाग्राम वीडियो पर यूजर्स के फनी रिएक्शन भी देखने को मिले। एक ने लिखा, 'इनकी जोड़ी बढ़िया है, दो कार्टून एक साथ।' वहीं, एक अन्‍य ने लिखा, 'सच में! दोनों साथ में खूब जम रहे हैं, इनकी जोड़ी मस्त है।'

कौन हैं ओरी?

आजकल सोशल मीडिया पर उर्फी जावेद के अलावा कोई और सुर्खियां बटोर रहा है तो वह हैं ओरी। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है। हर स्टारकिड्स की पार्टी में वह लाइमलाइट चुराते हैं। बेहद कूल दिखने वाले ओरी रिलायंस कंपनी में स्पेशल प्रोडक्ट मैनेजर हैं। वैसे एक इंटरव्यू में ओरी ने खुद को सॉन्ग राइटर, फैशन डिजाइनर और सिंगर भी बताया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.