रमन सिंह ने राहुल की घोषणाओं को बताया खोखले वादों की गठरी

Updated on 29-10-2023 02:45 PM

रायपुर। छत्तीसगढ़ में राहुल गांधी के दौरे और कांग्रेस की केजी से पीजी तक नि:शुल्क शिक्षा देने की घोषणा पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने तीखा प्रहार किया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पिछली बार भी चुनाव में युवाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए थे लेकिन पिछले पांच साल में उनमें से एक भी वादा पूरा करने में असमर्थ रही।

 मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने यदि सबसे ज्यादा किसी को छला है तो वह प्रदेश के युवा हैं। इस कांग्रेस सरकार ने सीजीपीएससी में छल कर युवाओं के अधिकार की नौकरियां को नीलाम किया और कांग्रेसी नेताओं और बड़े अधिकारियों के बच्चों और रिश्तेदारों की झोली भरी। उन्होंने मतांतरण को संरक्षण देने का आरोप भी लगाया है।

जब भी राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आते हैं तो प्रदेश के युवाओं के सवालों का जवाब नहीं दे पाते, छत्तीसगढ़ के युवा आज पूछ रहे हैं कि जो वादे उन्होंने छत्तीसगढ़ के युवाओं से किए थे उनका क्या हुआ, 10 लाख बेरोजगारों को प्रतिमाह 2500 रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा हो या आउटसोर्सिंग समाप्त करने का वादा, घोषणा पत्र के किसी भी वादे पर कांग्रेस सरकार खरी नहीं उतरी है, जहां तक बात कांग्रेस के घोषणाओं की है तो छत्तीसगढ़ की जनता यह अच्छी तरह समझ चुकी है कि यह घोषणाएं सिर्फ सत्ता पाने की लालसा से जनता को छलने के लिए कांग्रेस कर रही है जैसा कि उसने पिछली बार भी किया था।

भाजपा की सरकार में हमने पिछले 15 साल में 40,000 से ज्यादा स्कूलों का निर्माण किया, आदिवासी अंचलों तक स्कूल-कालेज, मेडिकल कालेज, प्रयास महाविद्यालय आदि के माध्यम से शिक्षा का विस्तार किया। जहां भाजपा की सरकार में एनआइटी, आइआइटी, आइआइएम, आइआइटी, एचएनएलयू और एम्स जैसे शैक्षणिक संस्थान आए, बस्तर में एजुकेशन हब बना, वहीं पिछले पांच साल में कांग्रेस ने एक स्कूल भवन तक का निर्माण नहीं करवाया। जिस स्वामी आत्मानंद स्कूल का विज्ञापन दिखाकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जनता को भ्रमित करते हैं वो सभी स्कूल भवन भाजपा के कार्यकाल में बने हैं, कांग्रेस ने सिर्फ़ पेंट करवाकर नाम बदलने और भाजपा सरकार के कार्यों का श्रेय लेने का काम किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनेगी।

ध्रुवीकरण की शुरुआत बघेल के शासनकाल में हुई
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने मतांतरण को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। मीडिया से चर्चा के दौरान रमन ने कहा कि ध्रुवीकरण की शुरुआत बघेल के शासनकाल में हुई। कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए जा रहे ध्रुवीकरण के आरोप को खारिज करते हुए रमन ने कहा कि 15 साल के लंबे कार्यकाल के दौरान भाजपा सरकार पर एक भी आरोप (मतांतरण) नहीं लगाया गया।

भूपेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद मतांतरण की आंधी शुरू हुई और उन्होंने इसे संरक्षण भी दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस तरह से बस्तर के साथ-साथ नारायणपुर जिलों में आदिवासी लोगों पर अपनी धार्मिक आस्था नहीं बदलने पर हमला किया गया और उन्हें जेल भेजा गया, वह इसका प्रमाण है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 October 2026
विजयादशमी पर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ रावण दहन होगा। प्रदेश का सबसे बड़ा 101 फीट ऊंचा रावण रायपुर के WRS मैदान में शाम 7 बजे…
 20 October 2026
धमतरी । ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि पर निवासरत परिवारों को उनकी संपत्ति का स्वामित्व प्रमाण उपलब्ध कराने तथा उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से केंद्र एवं…
 20 October 2026
धमतरी । बच्चों का स्वस्थ बचपन, समुचित पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा किसी भी समाज के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला हैं। इसी सोच के साथ धमतरी जिले में संचालित ‘लइका घर’…
 20 October 2026
धमतरी । सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने, यातायात नियमों के पालन को बढ़ावा देने और नागरिकों में सुरक्षित यातायात के प्रति जिम्मेदारी विकसित करने के उद्देश्य से धमतरी शहर में…
 20 October 2026
रायपुर । पंडरी के महालक्ष्मी मार्केट व्यवसायिक परिसर में रविवार को मनोहर गौशाला के रायपुर मुख्य कार्यालय और जैविक कृषि प्रोत्साहन प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन हुआ। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय…
 20 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास के तहत नौ दिवसीय शाश्वत नवपद ओली आराधना के दूसरे दिन सोमवार को सिद्ध पद की आराधना की गई।…
 19 October 2026
भिलाई । UGC Regulations, 2026 की वापसी, EWS आरक्षण में बदलाव, SC/ST एक्ट के निष्पक्ष क्रियान्वयन और सामान्य वर्ग आयोग के गठन सहित चार प्रमुख मांगों को लेकर राजपूत करणी…
 19 October 2026
भिलाई । धनोरा में भारतीय जनता पार्टी उतई मंडल की आत्मनिर्भर मंडल मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर शामिल हुए। इस दौरान संगठन को…
 19 October 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित श्री ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में रविवार 18 अक्टूबर से नव दिवसीय शाश्वत नवपद ओली की आराधना शुरू हुई। मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा के पवन निश्रा…
Advt.