रामदास द्रौपदी फाउंडेशन ने किया पौधा वितरण

Updated on 07-10-2023 03:57 PM

रायगढ़। रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ नगर के धांगर डिपा, दर्री डिपा व बेनीकुंज में पौध वितरण किया गया। पृति पक्ष को दृष्टिगत रखते हुए, रामदास द्रौपदी फाउंडेशन द्वारा पितरों के नाम एक पौधा लगाने की अपील की जा रही है।

हिन्दू सनातन मान्यताओं के अनुसार पृतिपक्ष में पितरों की आत्म शांति के लिए पूजा अर्चना की जाती है। क्योंकि हिन्दू मान्यताओं में जगत के जड़ और चौतन्य सभी परमात्मा द्वारा निर्मित परमात्मा के पूर्णक स्वरूप हैं। जिसका प्रमाण ईशावास्योपनिषद के इस मंत्र से मिलता है। जो कि कुछ इस प्रकार है - ॐ पूर्णमदः पूर्णमिदं पूर्णात्पूर्णमुदच्यते। पूर्णस्य पूर्णमादाय पूर्णमेवावशिष्यते।।

ईशावास्योपनिषद वेदों के ज्ञान पक्ष को सरलतम् स्वरूप में समाज के समक्ष रखे जाने वाले उपनिषदों में से सबसे पहला उपनिषद है। अतः हम पितृपक्ष में अपने पितरों की पूजा के साथ-साथ प्रकृति की पूजा भी करते हैं।

इसका अर्थ यह है कि प्रकृति हमारे पितरों की संजोयी गयी, हमारी रक्षा उपकरण है और वृक्ष उसके अवयव हैं। इसलिए आइए हम सब मिलकर इस पृतिपक्ष में अपने पितरों के नाम पर एक पौधा लगाएं और उसे वृक्ष में परिवर्तित करने का प्रयास भी करें।

इन विचारों के साथ भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के चेयरमैन सुनील रामदास द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है और इसके अंतर्गत नगर सहित ग्रामीण अंचल में लोगों में पौधे वितरित किए जा रहे हैं।

धांगर डिपा निवासी गोवधर्न, झाड़ूराम सारथी, रोहित देवांगन, विजय शर्मा, बब्लू यादव, जागेश्वर निषाद, राधेश्याम निषाद, जगतराम यादव, संतराम यादव, सुक्रिता नायक, सरिता तिवारी, प्रमोद पटेल सहित सैकड़ों गणमान्य जन और दर्री डिपा, बेनीकुंज के अमन श्रीवास, प्रेम चौहान, श्याम सिंह ठाकुर, राधे चौहान, शौकीलाल चौहान, कार्तिक सिदार, मुरली देवांगन, मन्नू चौहान, दुसिया सिदार, भूरी चौहान, कविता चौहान, बुढधियारिन चौहान सैकड़ों गणमान्य जन ने रामदास द्रौपदी फाउंडेशन के इस पहल की मुक्त कंठ से प्रशंसा की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.