आलिया का हाथ थाम रणबीर ने उतारा कार से नीचे, गौरी खान के रेस्टोरेंट में ढोल की थाप पर किया डांस

Updated on 14-01-2026 01:57 PM
एक तरफ जहां बीती रात मंगलवार को कृति सेनन की बहन नुपूर सेनन की रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों की धूम रही, वहीं रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी पपाराजी के कैमरों में अपने ट्रडिशनल अंदाज में सबका दिल जीतते नजर आए। हालांकि, ये दोनों अलग इवेंट में पहुंचे थे जहां दोनों ढोल की थाप पर ठुमकते नजर आए। आइए बताते हैं दोनों कहां पहुंचे थे।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की कुछ झलकियां इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रही हैं। इन झलकियों में रणबीर का आलिया को कार से उतारने से लेकर इवेंट में डांस करने वाली झलकियां तक शामिल हैं। इन वीडियोज़ में आलिया की सादगी हर किसी का दिल जीत रही।

फ्रेंड की रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे रणबीर और आलिया

मंगलवार की रात रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुंबई के बांद्रा में नजर आए। दोनों अपने फ्रेंड की रिसेप्शन में शामिल होने पहुंचे थे और गौरी खान के रेस्टोरेंट 'टोरी' में हाथों में हाथ डाले एंट्री करते नजर आए। इस मौके के एक वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है। इस वीडियो में दिख रहा कि कैसे रणबीर पहले अपनी कार से उतरते हैं और रेस्टोरेंट के अंदर झांक कर देखकर लौटते हैं। इसके बाद आलिया को वो कार से उतारकर साथ अंदर ले जाते हैं। रणबीर के इस जेश्चर ने लोगों के दिलों को जीत लिया है।

ढोल की थाप पर करते दिखे डांस

वहीं एक वीडियो में दोनों इस मौके पर ढोल की थाप पर ठुमके लगाते दिख रहे हैं। आलिया-रणबीर भीड़ के बीच डांस करती दिख रही हैं।

न्यूयॉर्क से नए साल की छुट्टियां मनाकर लौटे हैं दोनों

बता दें कि दोनों न्यूयॉर्क में नए साल की छुट्टियां मनाने पहुंचे थे और हाल ही में मुंबई लौटे। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने डेटिंग करने के बाद 14 अप्रैल, 2022 को शादी रचाई थी और उसी साल नवंबर में अपनी पहली बेटी राहा कपूर का स्वागत किया। इस वक्त रणबीर अपनी अपकमिंग फिल्म 'रामायण' को लेकर चर्चा में हैं। वहीं रणबीर और आलिया 'ब्रह्मास्त्र 2' में साथ नजर आएंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.