रणबीर-श्रद्धा की 'तू झूठी मैं मक्कार' चल रही शानदार, 'पठान' का चार्म आज भी बरकरार

Updated on 17-03-2023 09:00 PM
होली के मौके पर रिलीज हुई रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म'तू झूठी मैं मक्कार' का रंग अब भी बॉक्स ऑफिस पर चढ़ा नजर आ रहा है। लव रंजन निर्देशित इस फिल्म की कमाई पूरे सप्ताह ठीक ठाक बनी रही है। फिल्म में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर की फ्रेश जोड़ी के अलावा ,डिम्‍पल कपाड़‍िया,बोनी कपूर,मोनिका चौधरी,हसलीन कौर और अनुभव सिंह बस्‍सी भी हैं। फिल्म ने नौवें दिन भी अच्छी कमाई की है। 'तू झूठी मैं मक्कार' की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार कछुए और खरगोश वाली रेस की याद दिला रहा। ऐसा लग रहा है धीरे-धीरे ही सही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का झंडा गाड़ कर रहेगी।


Tu Jhoothi Main Makkaar 9th Day box office collection:
बता दें कि 'तू झूठी मैं मक्कार' दिल्ली के दो अमीर परिवार के बच्चों की नए जमाने वाले प्यार की कहानी है। इस प्यार की कहानी में अलग उलझनें और अलग परेशानियां हैं। इस कहानी में सबकुछ है, जो दर्शकों को एंटरटेन और उलझाए रखने के लिए जरूरी है। यही वजह है कि फिल्म ने 9वें दिन भी 4 करोड़ रुपये की कमाई की है और इस तरह से कुल मिलाकर पूरे 9 दिन में फिल्म ने 78.50 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है।

इस वीक बॉक्स ऑफिस पर रणबीर की फिल्म को मिलेगी कड़ी टक्कर

'तू झूठी मैं मक्कार' में बुधवार की तुलना में गुरुवार को थोड़ी गिरावट रही और कहा जा रहा है कि फिल्म ने हिन्दी बेल्ट में वैसे परफॉर्म नहीं किया जैसी उम्मीद की जा रही थी। ये फिल्म बड़े सेंटर्स खासकर NCR में पूरे वीक अच्छी रही। पिछला वीक जब फिल्म रिलीज हुई थी तो एक अच्छी बात ये थी कि 'तू झूठी मैं मक्कार' का कॉम्पिटिशन किसी नई फिल्म से नहीं था। अब इस वीक में रानी मुखर्जी की 'मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे' और कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' भी रिलीज हुई है और ऐसे में रणबीर और श्रद्धा की कमाई पर असर पड़ने की पूरी उम्मीद है।
Pathaan Has Good Collection In Week Seven:
वहीं शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'पठान' अब भी बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू चलाने में कामयाब है। फिल्म ने सातवें वीक में 2.75 करोड़ की कमाई कर डाली है। इस तरह से फिल्म ने पूरे सात सप्ताह में करीब 516.56 करोड़ की कमाई कर ली है।

'पठान' ने खूब बनाए हैं रेकॉर्ड्स

शाहरुख और दीपिका की फिल्म 'पठान' पहले दिन से ही रेकॉर्ड पर रेकॉर्ड बना रही है। फिल्म ने बॉलीवुड के इतिहास में सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म का रेकॉर्ड बनाया है। ये शाहरुख खान के करियर की सबसे शानदार कमाई करने वाली फिल्म तो है ही साथ ही हिन्दी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप कमाऊ फिल्म बन चुकी है। एडवांस बुकिंग से लेकर ओपनिंग डे से शुरू हुआ बॉक्स ऑफिस का खेल अब तक जारी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.