अपनी शर्ताें पर भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ करेंगे रणबीर शूटिंग के लिए दिए 270 दिन

Updated on 31-01-2024 01:41 PM

संजय लीला भंसाली ने हाल ही में अपनी अगली फिल्म ‘लव एंड वॉर’ की अनाउंसमेंट की है। फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्‌ट और विक्की कौशल पहली बार एक साथ नजर आएंगे।

अब बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट की मानें तो रणबीर ने इस फिल्म पर काम करने के लिए भंसाली के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। वो इस फिल्म की शूटिंग के लिए फिक्स्ड वर्किंग आवर्स और 270 दिनों का वक्त देंगे।

‘बैजू बावरा’ को लेकर एक्साइटेड नहीं थे रणबीर
फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘भंसाली, रणबीर के काम के जबरदस्त फैन हैं। वो रणबीर के साथ काफी वक्त से काम करना चाहते थे। इससे पहले उन्होंने एक्टर को ‘बैजू बावरा’ ऑफर की थी पर रणबीर उस म्यूजिकल पीरियड ड्रामा को लेकर एक्साइटेड नहीं थे। अब जब भंसाली ने एक्टर को ‘लव एंड वॉर’ ऑफर की तो रणबीर, वाइफ आलिया भट्‌ट के साथ बोर्ड पर आने को तैयार हो गए।’

नवंबर 2024 से जुलाई 2025 तक करेंगे शूट
फिल्म से जुड़े सूत्रों ने यह भी बताया कि रणबीर इस फिल्म पर अपनी टर्म्स और कंडीशन पर काम कर रहे हैं। सूत्र ने आगे बताया, ‘कॉन्ट्रैक्ट में रणबीर की शर्तें काफी स्पेसिफिक हैं। रणबीर ने भंसाली से टाइमलाइन के हिसाब से ही शूट करने की मांग की है। मेकर्स ने भी यह प्रॉमिस किया है कि वो इस साल नवंबर तक इस फिल्म को फ्लोर पर ले जाएंगे और अगले साल जुलाई तक इसकी शूटिंग पूरी कर देंगे। अगले साल अगस्त से रणबीर अपने दूसरे वर्क कमिटमेंट्स पर जुट जाएंगे।’

फिक्स्ड वर्किंग आवर्स पर काम करेंगे रणबीर
इसके अलावा कॉन्ट्रैक्ट में रणबीर ने यह शर्त भी रखी है कि वो फिक्सड वर्किंग आवर्स में ही काम करेंगे। वो इस फिल्म को करीबन 270 दिनों का वक्त देंगे। आखिरी कंडीशन यह भी है कि सेट पर सभी डिपार्टमेंट प्रॉपर डिसिप्लिन के साथ काम करेंगे।

कॉन्ट्रैक्ट में है आलिया का अहम रोल
सूत्रों की मानें तो रणबीर और भंसाली के बीच हुए इस कॉन्ट्रैक्ट में आलिया भट्‌ट का विशेष योगदान है। आलिया ही दोनों को साथ लेकर आई हैं और मीटिंग के दौरान उन्होंने ही दोनों से एक दूसरे के सामने अपनी टर्म्स एंड कंडीशंस रखने के लिए कहा था।

जहां आलिया, भंसाली के साथ ‘गंगूबाई काठियावाडी’ पर काम कर चुकी हैं। वहीं रणबीर ने भंसाल की फिल्म ‘सांवरिया’ से डेब्यू किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.