रणबीर की 'एनिमल' दे रही 'पठान' को धोबी पछाड़, बनेगी इस साल की दूसरी बम्पर फिल्म

Updated on 01-12-2023 02:13 PM
आज 1 दिसम्बर से सिनेमाघरों में रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'एनिमल' का डंका बजने वाला है। इस फिल्म की दहाड़ ट्रेलर के साथ ही शुरू हो चुकी थी और आज से सिनेमाघरों के अंदर भी खूब गूंजनेवाली है। इस साल बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर खूब धूम मचाई है और अब ऐसा लग रहा है कि रणबीर कपूर और बॉबी देओल स्टारर ये फिल्म इस साल की कुछ टॉप फिल्मों पर भारी पड़ सकती है। जैसा अनुमान है अगर फिल्म उसपर खरी साबित होती है तो हो सकता है कि 'एनिमल' इस साल की दूसरी सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म साबित होगी। आइए जानते हैं 'एनिमल' का बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन क्या कहता है।

'एनिमल' की एडवांस बुकिंग जबरदस्त हुई है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ओपनिंग डे एडवांस बुकिंग की बदौलत फिल्म ने लगभग 30 करोड़ से अधिक की कमाई कर डाली है। इस फिल्म ने दिल्ली से पहले तेलुगू स्टेट्स (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना') से प्री बुकिंग के आधार पर अच्छी कमाई की है और इसका क्रेडिट डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा और रणबीर के बढ़ते स्टारडम को जाता है। PVR, INOX और Cinepolis इन तीनों नैशनल चेन्स से करीब 4,50,000 टिकट ओपनिंग डे के लिए बिक चुके हैं। इस लिहाज से ये फिल्म बॉलीवुड की पांचवीं टॉप फिल्म बन चुकी है। रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि इस फिल्म ने कुल मिलाकर पहले दिन के लिए 1.3 मिलियन एडवांस टिकट बेच लिया है और अब तक जितने टिकट बिके हैं वो 2.30 मिलियन के करीब बताई जा रही है और ये आकड़े जबरदस्त हैं।


बम्पर हुई है 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग

इस रिपोर्ट में पहले दिन के लिए 'एनिमल' की एडवांस बुकिंग 33.97 करोड़ रुपये (1.35 मिलियन टिकट) हुई है, वहीं दूसरे दिन के लिए 13.20 करोड़ रुपये (यानी 468,000 टिकट), तीसरे दिन के लिए 8.13 करोड़ यानी (314,000 टिकट) और चौथे दिन के लिए 67 लाख रुपय़े (58 हजार टिकट) हो चुकी है। इतना ही नहीं, इस फिल्म की एडवांस बुकिंग पांचवें, छठे और सातवें दिन के लिए भी हो चुकी है। यानी कुल मिलाकर इसने 57.61 करोड़ रुपये यानी (2.35 मिलियन टिकट) की कमाई कर चुकी है।

पहले दिन 'एनिमल' कर सकती है 60 करोड़ की कमाई

इस फिल्म Animal की पहले दिन कमाई को लेकर जो उम्मीद की जा रही है वो जबरदस्त है। Sacnilk के मुताबिक, फिल्म पहले दिन केवल इंडिया में 60 करोड़ रुपये की नेट कमाई करने जा रही है, जो सभी भाषाओं में मिलाकर होगी।

इस साल की दूसरी सबसे बम्पर फिल्म हो सकती है 'एनिमल'

अब अगर इस फिल्म की कमाई की तुलना इस साल की बाकी हिट फिल्मों 'पठान', 'गदर 2', 'जवान' और 'टाइगर 3' से करें तो संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित ये फिल्म इस लिस्ट में कमाई के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आइए जानते हैं इन फिल्मों ने पहले दिन कितनी कमाई की थी। वहीं कहा जा रहा है कि ये फिल्म वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुुपये कमा सकती है।

'पठान' की पहले दिन की कमाई: 57 करोड़ रुपये
'गदर 2' की पहले दिन की कमाई: 40.1 करोड़ रुपये
'जवान' की पहले दिन की कमाई: 75 करोड़ रुपये
'टाइगर 3' की पहले दिन की कमाई: 44.5 करोड़ रुपये
'एनिमल' की पहले दिन की कमाई: 60 करोड़ (अनुमानित)

'एनिमल' 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज

'एनिमल' अपने लंबे रन टाइम को लेकर भी चर्चा है, जो करीब 3 घंटे 21 मिनट के करीब बताई जा रही है। खबर है कि फिल्म इंडिया में करीब 4000 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है। इस फिल्म को संदीप रेड्डी वांगा ने निर्देशित किया है, जिसमें रणबीर के अलावा बॉबी देओल ने भी अपने अंदाज से सबका दिल जीत लिया है। इसके अलावा फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में हैं और रश्मिका मंदाना उनकी वाइफ का रोल निभा रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.