रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर रिलीज, नवरात्रि पर 'ऐगिरी नंदिनी' का मंत्र और हाथ में मंगलसूत्र

Updated on 22-09-2025 03:58 PM
यशराज फिल्म्स ने नवरात्रि के खास मौके पर 'मर्दानी 3' का नया पोस्टर जारी किया है। ये पोस्टर अच्छाई और बुराई के बीच होने वाले महायुद्ध की तैयारी की एक झलक पेश करता है। रानी मुखर्जी एक बार फिर से दर्शकों के पसंदीदा किरदार में दिखने वाली हैं जिसमें वो एक जांबाज पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापसी कर रही हैं।

पोस्टर के साथ 'ऐगिरी नंदिनी' का शक्तिशाली मंत्रोच्चारण सुनाई दे रहा है। ये झलक कहीं न कहीं मां दुर्गा की उस शक्ति को समर्पित नजर आ रही है जब उन्होंने महिषासुर का वध किया था।

कलाई पर घड़ी, रक्षा सूत्र और मंगलसूत्र

'मर्दानी 3' के इस पोस्टर पर रानी मुखर्जी का केवल हाथ दिख रहा, जिसमें कलाई पर घड़ी, रक्षा सूत्र और मंगलसूत्र है और हथेली में रिवॉल्वर है। इस पोस्टर पर लोगों के रिएक्शंस भी खूब आ रहे हैं। एक ने कहा, 'पहली एक्ट्रेस हैं रानी मुखर्जी जिनकी मर्दानी फिल्म सीरीज बिना किसी हीरो के चली है। एक ने कहा, 'काउंट शुरू कर दिया है और अब मर्दानी 3 का बेसब्री से इंतजार है।' एक ने कहा- एक और पावर पैक आ रही है

भारत की सक्सेसफुल वुमन सेंट्रिक फिल्म फ्रेंचाइजी

ये तस्वीर बताती है कि शिवानी में भी मां दुर्गा की तरह शक्ति है जो एक भयावह केस सुलझाने और न्याय दिलाने के लिए अपने जीवन को जोखिम में डालते हुए आगे बढ़ती है। बता दें कि 'मर्दानी' सीरीज, जो भारत की सक्सेसफुल वुमन सेंट्रिक फिल्म फ्रेंचाइजी है, जो अपनी कहानी से दर्शकों का दिल जीतती रही है।

तीसरा चैप्टर और भी ज्यादा डार्क होने का वादा करता है

ये फिल्म समाज को आईना दिखाने वाले कड़े संदेश देती है, जो सबको यह स्वीकारने पर मजबूर करती है कि हमारे देश में हर दिन कितने घिनौने अपराध होते हैं। 2014 में 'मर्दानी' और 2019 में आई 'मर्दानी 2' की सफलता के बाद, तीसरा चैप्टर और भी ज्यादा डार्क होने का वादा करता है, ताकि दर्शकों को थिएटर में एक रोमांचक और सीट से बंधे रखने वाला अनुभव मिले।

27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में

इस महिला-पुलिस फ्रेंचाइजी की तीसरी सीरीज का निर्देशन अभिराज मिनावाला ने किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 27 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.