शक्तिमान का रोल करेंगे रणवीर सिंह मार्च 2025 से शुरू करेंगे फिल्म की शूटिंग

Updated on 17-02-2024 01:22 PM

बॉलीवुड के पॉपुलर एक्टर रणवीर सिंह जल्द ही शक्तिमान पर बन रही फिल्म में लीड रोल निभाने के लिए तैयार हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो रणवीर इस फिल्म की शूटिंग अगले साल 2025 में शुरू करेंगे। फिलहाल वो रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग में व्यस्त हैं, जो जल्द ही पूरी होगी।

हाल ही में बॉलीवुड न्यूज वेबसाइट स्पॉटबॉय ने फिल्म से जुड़े करीबी सूत्र के हवाले से लिखा है कि रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म में शक्तिमान का रोल प्ले करने वाले हैं। वो मार्च 2025 के बाद इस फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे, क्योंकि इससे पहले वो दो बड़ी फिल्मों सिंघम अगेन और डॉन 3 की शूटिंग करने वाले हैं।

फिलहाल रणवीर सिंह फिल्म रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनने वाली कॉप यूनिवर्स की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग की तैयारी कर रहे हैं। उनका 50 दिनों का शूटिंग शेड्यूल अभी बाकी है, जो वो अप्रैल तक पूरा कर लेंगे। वहीं वो फिल्म का कुछ हिस्सा पहले ही शूट कर चुके हैं। वो फिल्म में एक्सटेंडेड कैमियो कर रहे हैं। इस फिल्म में अजय देवगन- करीना कपूर लीड रोल में हैं, जिनके साथ रणवीर सिंह, अक्षय कुमार, दीपिका पादुकोण, अर्जुन कपूर भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं।

सिंघम अगेन के बाद करेंगे डॉन 3 की शूटिंग

सिंघम अगेन की शूटिंग खत्म करने के बाद रणवीर फिल्म डॉन 3 की शूटिंग शुरू करेंगे। इस फिल्म को फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। शूटिंग से पहले वो कुछ दिनों तक वर्कशॉप लेने वाले हैं। रणवीर, फिल्म डॉन 3 करने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं और वो अपने हिस्से से कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते।

ये फिल्म, डॉन फ्रैंचाइजी की तीसरी जनरेशन होने वाली है। सबसे पहले अमिताभ बच्चन ने डॉन का किरदार निभाया था, जिसके बाद शाहरुख खान ने उनकी जगह ली थी। अब रणवीर भी डॉन बन रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इसी साल अगस्त या सितंबर में शुरू होने वाली है।

2 साल पहले हुई थी फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट

साल 2022 में सोनी पिक्चर्स ने एक वीडियो के जरिए फिल्म शक्तिमान की अनाउंसमेंट की थी। रिपोर्ट्स की मानें तो ये एक मेगा बजट फिल्म होगी, जिसे 200-300 करोड़ के बजट में तैयार किया जाएगा। ये फिल्म साल 1997 में पॉपुलर शो शक्तिमान के सुपरहीरो कैरेक्टर पर आधारित होगी। शो में मुकेश खन्ना ने शक्तिमान का रोल प्ले किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.