रणवीर सिंह का नाम कंफर्म! मेकर्स जल्द शेयर करेंगे 'डॉन 3' का अनाउंसमेंट वीडियो

Updated on 19-05-2023 10:48 PM
लंबे समय के इंतजार के बाद प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी ने फाइनली कंफर्म किया कि शाहरुख खान की एक्शन-थ्रिलर मूवी 'डॉन' का तीसरा पार्ट बनेगा। रितेश और डायरेक्टर फरहान अख्तर इस समय फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं। इस बीच ये खबर आई कि शाहरुख खान 'डॉन 3' का हिस्सा नहीं होंगे। अब लेटेस्ट रिपोर्ट आ रही है कि मेकर्स ने रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया है। यानी अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान के बाद अब रणवीर बनेंगे बॉलीवुड के नए 'डॉन'।

हाल ही में खबर सामने आई थी कि Shah Rukh Khan ने 'डॉन 3' से खुद को बाहर कर लिया है। क्योंकि अभी वो कमर्शियल मूवीज पर ही ध्यान देना चाहते हैं। उनके पास 'जवान' के अलावा 'टाइगर वर्सेज पठान' और 'डंकी' जैसी मूवीज है। उधर, ये भी कहा जा रहा है कि फरहान 'डॉन' को रीबूट कर रहे हैं। यानी सिर्फ टाइटल पुराना होगा, बाकि कहानी एकदम नई होगी। यहां तक कि अमिताभ और शाहरुख को 'डॉन 3' में लाने की प्लानिंग थी और दोनों मिलकर किसी तीसरे एक्टर को बतौर 'डॉन' इंट्रोड्यूस करते। लेकिन ऐसा लग रहा है कि शाहरुख को ये आइडिया कुछ खास पसंद नहीं आया। इसलिए वो खुद ही आउट हो गए।

रणवीर सिंह को कर दिया गया फाइनल

शाहरुख खान के Don 3 से बाहर होने के बाद ऐसी रिपोर्ट्स सामने आ रही थीं कि Ranveer Singh के अलावा और भी स्टार्स 'डॉन' के रूप में कदम रखने की दौड़ में थे। अब एक सूत्र ने न्यूज पोर्टल को बताया कि 'डॉन 3' में रणवीर सिंह लीड रोल निभाने के लिए तैयार हो गए हैं।

मेकर्स को थी सूटेबल 'डॉन' की तलाश

शाहरुख खान के बाहर निकलने के बाद 'डॉन 3' के मेकर्स एक सूटेबल रिप्लेसमेंट की तलाश में थे, जो 'डॉन' की विरासत को आगे लेकर जा सके और इस किरदार के साथ न्याय कर सके। रणवीर एक्सेल एंटरटेनमेंट के पसंदीदा रहे हैं और उनकी 'दिल धड़कने दो' और 'गली ब्वॉय' जैसी हिट फिल्मों में काम कर चुके हैं।

प्रमोशनल वीडियो हो चुका है शूट

ये भी कहा जा रहा है कि निर्माता रणवीर के साथ 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट करने की प्लानिंग कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि प्रमोशनल वीडियो के लिए पहले ही शूटिंग हो चुकी है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि शाहरुख खान को भी जानकारी दी गई है कि रणवीर सिंह नए 'डॉन' हैं। मालूम हो कि अमिताभ बच्चन की 'डॉन' मूवी साल साल 1978 में रिलीज हुई थी। फिर 2006 में शाहरुख खान रीमेक लेकर आए। इसका दूसरा पार्ट 2011 में रिलीज हुआ। फिल्म में शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा थीं। दोनों पार्ट को फरहान अख्तर ने डायरेक्ट किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.