रेप के आरोपी कोच को थप्पड़ मारे, बेल्ट से पीटा:इंदौर में मोहसिन की पिटाई का वीडियो, कोड में सेव कर रखे थे लड़कियों के नंबर

Updated on 26-05-2025 11:06 AM

इंदौर में शूटिंग एकेडमी चलाने वाले रेप और छेड़छाड़ के आरोपी कोच मोहसिन खान को लेकर लगातार खुलासे हो रहे हैं। उसके मोबाइल में मिले अश्लील फोटो-वीडियो की जांच की जा रही है। हालांकि, मोहसिन का मोबाइल पुलिस से पहले ही पीड़िताओं के रिश्तेदार और हिंदूवादी संगठन के लोगों के हाथ लग गया था। जिसमें उन्होंने वीडियो देखकर उसकी पिटाई कर दी थी।

दरअसल, पीड़िताओं का वीडियो वायरल हो रहा था। जिसके आधार पर हिंदूवादी संगठन के लोग और पीड़ित महिलाओं के रिश्तेदारों ने मोहसिन की पहचान कर ली। वे उसकी एकेडमी पर पहुंचे, पता लगा कि वह अब वहां नहीं आता है। काफी तलाशने के बाद उन्होंने बुधवार को उसे ढूंढ निकाला और उसका मोबाइल चेक किया।

मोबाइल में 100 से ज्यादा युवतियों के नंबर सेव मिले। इनमें से कुछ युवतियों से वह नियमित रूप से वॉट्सऐप पर अश्लील चैटिंग करता था। इनमें कुछ शादीशुदा भी हैं।

एक रिश्तेदार ने नाम प्रकाशित नहीं करने की शर्त पर बताया कि जब मोहसिन के मोबाइल से यह सब मिला तो इतना गुस्सा आया कि उसकी पिटाई कर दी। उसके मोबाइल में युवतियों द्वारा दिए गए पैसों के स्क्रीन शॉट भी हैं। 

हर युवती का अलग कोड नंबर, अश्लील वीडियो मांगता था

इंदौर के अन्नपूर्णा इलाके में सिल्वर ओक्स कॉलोनी में ड्रीम ओलिपिंक एकेडमी शूटिंग के कोच मोहसिन खान के मोबाइल में 100 से ज्यादा लेडीज के नंबर मिले हैं। वह सभी से अश्लील चैटिंग करता था। उसने सभी युवतियों को अलग-अलग कोड दे रखे थे। इनके नाम उसी कोड से सेव किए हुए मिले हैं।

उसके मोबाइल में पीड़िताओं से अश्लील चैट मिले हैं। वह दबाव बनाकर छात्राओं को अश्लील फोटो-वीडियो भेजने को कहना था।

मोहसिन को पता चला तो खजराना में छिप गया एक पीड़िता के रिश्तेदार ने बताया- हम हिंदूवादी संगठन के सदस्यों के साथ मोहसिन पर काफी समय से नजर रख रहे थे। मोहसिन को इस बात की भनक लग गई थी कि उसे कुछ लोग ढूंढ रहे हैं। इसके बाद से वह खजराना थाना इलाके में जाकर छिप गया। हमने उसे पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

मोहसिन ने एकेडमी आना बंद कर दिया था विश्व हिंदू परिषद के सदस्य राम दांगी ने कहा- जानकारी लगी कि मोहसिन एकेडमी में आने वाली लड़कियों का शोषण करता है तो हम वहां पहुंचे थे। लेकिन उसने वहां आना बंद कर दिया था। फिर हमें उसके खजराना इलाके में होने की जानकारी मिली। वहां से पकड़कर उसे अन्नपूर्णा लेकर आए। बाद में एसीपी शिवेंद्र जोशी को जानकारी देकर उसके खिलाफ एफआईआर करवाई गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.