रैपर रफ्तार ने 'द कपिल शर्मा शो' को बताया 'शोशेबाजी', बोले- उसका असली वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है

Updated on 20-04-2023 09:32 PM
'द कपिल शर्मा शो' जहां कई लोगों को बेहद पसंद है। हाल ही में महिमा चौधरी ने भी तारीफ की थी। कहा था कि कैंसर से रिकवर होने में इस शो ने काफी मदद की। लेकिन इन सब के बीच कुछ ऐसे भी हैं, जिनको ये 'शोशाबाजी' लगता है। रैपर रफ्तार, जो कि बेहद पॉपुलर हैं, उन्होंने एक यूट्यूबर डंक रिशु के साथ बातचीत में कॉमेडियन के शो में ही बात की है। साथ ही उन्होंने यो यो हनी सिंह पर भी चुटकी ली है। इनता ही नहीं, माफिया मुंडीर ग्रुप के खातमें पर भी अपने विचार साझा किए हैं।

रैपर रफ्तार ने यूट्यूबर से खास बातचीत में कहा कि उनके लिए The Kapil Sharma Show का कोई वास्तविक मूल्य नहीं। उन्होंने इस शो को 'शोशाबाजी' तक कह डाला है। दरअसल, उनसे 'द कपिल शर्मा शो' पर अपने अनुभव के बारे में पूछा गया था।

रफ्तार ने कपिल के शो के लिए कही ये बात

रफ्तार ने कहा, 'बेसिकली क्या होता है, देख हमने काम कर लिया, वहां जाकार ये दिखाना होता है के हम बहुत बड़े हैं। शोशेबाजी है, जनता के सामने इज्जत बन जाती है, बहुत बड़े लगते हैं, घर पर जब मां बाप देखते हैं, वो कहते हैं 'वो द कपिल शर्मा शो पर आया था, गली-कूचे में हवा बन जाती है लेकिन उसका असली वर्ल्ड वैल्यू कुछ नहीं है।'

कपिल के शो में गए थे रफ्तार

रफ्तार ने कहा, 'सेलिब्रेटी सोशल टाइल वाली आइटम है। मतलब वहां चले गए तो कुछ अचीव कर लिया लाइफ कर लिया लाइफ में। बाकी बैंक में कुछ हो ना हो, कपिल शर्मा के हो जाओ एक बारी।' बता दें कि रफ्तार तमाम नामी रैपर्स के साथ 'द कपिल शर्मा शो' में पहुंचे थे। वहां जमकर खूब मस्ती-धमाल किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.