मुंबई में प्रदर्शित होगी विदिशा में मिली यज्ञ वराह की दुर्लभ प्राचीन प्रतिमा

Updated on 22-11-2023 12:36 PM
भोपाल। मुंबई के प्रतिष्ठित छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में आयोजित होने जा रही अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए विदिशा के जिला संग्रहालय में प्रदर्शित भगवान विष्णु की यज्ञ वराह प्रतिमा (कलाकृति) को चुना गया है। संग्रहालय की ओर से विश्व भर से प्रतिमाओं के मास्टर पीस मंगाए गए थे, जिनमें से भारत से दो कलाकृतियां चयनित हुई हैं। दूसरी कृति दिल्ली स्थित संग्रहालय की है।

सोनारी गांव में मिली थी प्रतिमा

11वीं शताब्दी की यह प्रतिमा विदिशा जिले के सोनारी गांव में केवटन नदी से मिली थी, जो आंशिक क्षतिग्रस्त है। विदिशा से प्रतिमा मुंबई पहुंच चुकी है, जहां वह 11 माह तक प्रदर्शित रहेगी और देश-विदेश के लोग इसे देख सकेंगे। विदिशा के जिला संग्रहालय की क्यूरेटर नम्रता यादव ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज वास्तु संग्रहालय में पहली बार मानवता के इतिहास पर केंद्रित प्रदर्शनी एशियंट स्कल्पचर : इंडिया, इजिप्ट, सीरिया, ग्रीस एंड रोम का आयोजन एक दिसंबर 2023 से एक अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। सृष्टि में मानव जाति के उदय को दर्शाती इस प्रदर्शनी में दुनिया के सबसे प्राचीन सभ्यता वाले पांच देशों की उत्कृष्ट प्रतिमाएं संजोई जाएंगी, जिसमें से भारत से दो कलाकृतियों का चयन किया गया है।

पांच देशों की प्रतिमाएं प्रदर्शित होंगी

प्रदर्शनी में शामिल होने वाले सभी पांच देशों की कुल 20 कलाकृतियां मुंबई पहुंच चुकी हैं। प्रदर्शनी का शुभारंभ एक दिसंबर को होगा। इस दौरान देश दुनिया के ख्याति प्राप्त पुरातत्वविद मौजूद रहेंगे। प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर पुरातत्व, अभिलेखागार और संग्रहालय की आयुक्त उर्मिला शुक्ला को भी आमंत्रित किया गया है। गौरव के इस क्षण का गवाह बनने वह मुंबई जा रही हैं।

रेत खनन के दौरान मिली थी

विदिशा जिले में भगवान विष्णु के वराह अवतार की यह चयनित प्रतिमा केवटन नदी में रेत खनन के दौरान ग्रामीणों को मिली थी, जिसे बाद में पुरातत्व विभाग को सौंपा गया। प्रतिमा पर नक्काशी का अद्भुत कार्य प्राचीन कला का वैभव दर्शाता है। भगवान विष्णु के तीसरे अवतार वराह पर आधारित यह प्रतिमा बलुआ पत्थर पर उकेरी गई है। प्रतिमा पर पृथ्वी, नौ ग्रह, शेषनाग और अनेक देवी-देवताओं का अंकन इसे सुंदरता प्रदान करता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
 भोपाल, कांग्रेस अपने जमीनी संगठन को दुरुस्त कर राज्यों के साथ दिल्ली में वापसी की तैयारी में जुटी है। कांग्रेस का कमजोर बूथ मैनेजमेंट और निचले स्तर पर संगठन न होना…
 14 August 2026
भोपाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत भोपाल में 14 अगस्त को भारत की विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ के…
 14 August 2026
भोपाल । राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की वीडियो कान्फ्रेंसिंग से चल रही सुनवाई के दौरान एक अधिवक्ता द्वारा अपनी पहचान छिपाने के लिए वीडियो स्क्रीन पर रोबोट की तस्वीर लगाने…
 14 August 2026
 भोपाल । प्रदेश में अगले साल नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतराज संस्थाओं के चुनाव होने हैं। राज्य निर्वाचन आयोग सरपंच और पंच के चुनाव भी इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से…
 14 August 2026
भोपाल। प्रदेश के सरकारी स्कूलों के राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को अब अतिरिक्त वेतनवृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध…
 14 August 2026
भोपाल। शहर की लाइफ लाइन बड़ा तालाब के एफटीएल से 50 मीटर दायरे में पसरे अतिक्रमणों पर नगर निगम और जिला प्रशासन के अमले ने लगातार दूसरे दिन भी कार्रवाई…
 14 August 2026
भोपाल। केंद्रीय जेल भोपाल का एक बंदी गुरुवार सुबह हमीदिया अस्पताल से हथकड़ी निकालकर फरार हो गया। जेल प्रहरी ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल की दीवार फांदते…
 14 August 2026
भोपाल। पेंच टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र स्थित तोतलादोह जलाशय में कथित अवैध मछली शिकार और संगठित कारोबार की शिकायत को केंद्र सरकार ने गंभीरता से लिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय…
 14 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में बहुमंजिला इमारतों (हाईराइज बिल्डिंग्स) के निर्माण की राह अब बेहद आसान होने जा रही है। राज्य सरकार वर्ष 2012 के लगभग 14 साल पुराने भूमि विकास…
Advt.