जसप्रीत बुमराह-मिचेल स्टार्क जो नहीं कर सके, राशिद खान ने वो कर दिखाया, ड्वेन ब्रावो का महारिकॉर्ड बराबर

Updated on 01-02-2025 04:12 PM
सेंचुरियन: अफगानिस्तान के सुपरस्टार स्पिनर राशिद खान अब टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन चुके हैं। राशिद खान ने ड्वेन ब्रावो को पीछे छोड़कर अब ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 26 साल के राशिद ने ये रिकॉर्ड शुक्रवार को एसए20 में एमआई केप टाउन और प्रिटोरिया कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल किया। राशिद खान के नाम ये ऐसा रिकॉर्ड अब हो चुका है जिसके आस-पास जसप्रीत बुमराह और मिचेल स्टार्क जैसे बड़े तेज गेंदबाज भी नहीं पहुंच पाए हैं।

राशिद खान ने की महारिकॉर्ड की बराबरी

राशिद खान एसए20 के इस मुकाबले में एमआई केपटाउन टीम के लिए खेल रहे थे। तभी उन्होंने सबसे पहले प्रिटोरिया के कप्तान काइल वेरेन्ने को बोल्ड किया। इसके बाद राशिद ने मार्क्स एकरमैन को आउट कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ड्वेन ब्रावो की बराबरी कर ली। ब्रावो के नाम टी20 क्रिकेट में 631 विकेट हैं और अब राशिद भी उनके बराबर पहुंच चुके हैं। ब्रावो की बात करें तो उनहोंने कुल 582 मुकाबलों में ये कारनामा किया था। हालांकि ब्रावो ने पिछले साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.