‘किस-किस को प्यार करूं-2’ में प्रिंसिपल बनी भोपाल की रश्मि:कहा- कपिल शर्मा बोले प्रिंसिपल मैम के रोल के लिए आप परफेक्ट हैं

Updated on 17-12-2025 12:04 PM

अब्बास-मस्तान निर्देशित फिल्म ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ रिलीज हो चुकी है। फिल्म में कपिल शर्मा मुख्य भूमिका में हैं। भोपाल की रंगमंच कलाकार और शिक्षिका रश्मि गोल्या का कहना है कि यह फिल्म पूरी तरह से हेल्दी और फैमिली कॉमेडी है। पार्ट-वन जहां दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रहा था, वहीं पार्ट-टू उससे भी ज्यादा कॉमिक और मनोरंजक है।

रश्मि ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि कपिल शर्मा और उनकी टीम के साथ काम करने का अनुभव रश्मि के लिए बेहद खास रहा। शूटिंग के दौरान बातचीत में कपिल शर्मा ने खुद कहा कि प्रिंसिपल मैम के रोल के लिए उनका सिलेक्शन बिल्कुल परफेक्ट है। रश्मि बताती हैं कि वह असल जिंदगी में भी टीचिंग से जुड़ी हैं, इसलिए यह किरदार उनके रियल कैरेक्टर के बेहद करीब था और उसे निभाना उनके लिए स्वाभाविक हो गया।

प्रिंसिपल का किरदार, इंटरवल के बाद बढ़ती है कहानी रश्मि गोल्या फिल्म में स्कूल की प्रिंसिपल की भूमिका निभा रही हैं। वह बताती हैं कि उनका रोल इंटरवल के बाद शुरू होता है और स्कूल से जुड़े सीन कहानी में नया मोड़ लाते हैं। इन सीन्स में कई ऐसे मौके हैं, जहां सच्चाई सामने आते-आते रह जाती है। प्रिंसिपल के किरदार में डायलॉग्स और रिएक्शंस दर्शकों को खूब पसंद आएंगे।

भोपाल के थिएटर कलाकारों को मिल रहा बड़ा मंच

रश्मि कहती हैं कि जब भोपाल में शूटिंग होती है और यहां के थिएटर कलाकारों को ऑडिशन का मौका मिलता है, तो यह शहर के कलाकारों के लिए बड़ी बात होती है। उन्होंने भी इसी प्रक्रिया के तहत ऑडिशन दिया। कई राउंड की स्क्रीनिंग के बाद उनका चयन हुआ। उनके अनुसार, सालों तक थिएटर करने के बाद यह रोल मिलना उनकी मेहनत का नतीजा है। रश्मि बताती हैं कि इससे पहले वह आशुतोष राणा के साथ फिल्म ‘डरन छू’ में नजर आई थीं, लेकिन वह फिल्म ज्यादा समय तक सिनेमाघरों में नहीं चल पाई। इसके उलट ‘किस-किस को प्यार करूं 2’ देश ही नहीं, विदेशों में भी एक साथ रिलीज हुई है, जिससे उन्हें खास संतोष है।

भोपाल की लोकेशन्स बनीं फिल्म की पहचान

फिल्म की शूटिंग पूरी तरह भोपाल में हुई है। रश्मि बताती हैं कि दर्शक बड़े तालाब, डीबी मॉल, चौक बाजार, 10 नंबर इलाका और आइकोनिक स्कूल जैसी जगहों को स्क्रीन पर आसानी से पहचान सकेंगे। उनका पूरा हिस्सा स्कूल परिसर में शूट किया गया। रश्मि के अनुसार फिल्म की तीनों अभिनेत्रियां—त्रिधा चौधरी, आयशा और पारुल गुलाटी—बेहद प्रोफेशनल और डाउन टू अर्थ हैं। पारुल गुलाटी एक सफल एंटरप्रेन्योर भी हैं, इसके बावजूद सेट पर उनका व्यवहार बेहद सरल रहा।

एक्ट्रेस के साथ-साथ शिक्षिका भी

रश्मि गोल्या अभिनय के साथ-साथ शिक्षण क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वह इंडियन आर्म्ड फोर्स के रीसैटलमेंट प्रोग्राम में फैकल्टी हैं, जहां रिटायरमेंट से पहले जवानों को मार्केटिंग मैनेजमेंट और एचआर जैसे विषय पढ़ाती हैं। इसके अलावा वह एमपी पुलिस डिपार्टमेंट में सॉफ्ट स्किल ट्रेनर भी हैं। रश्मि कहती हैं कि थिएटर उनका पहला प्यार है, लेकिन काम की व्यस्तता के चलते अब साल में दो या तीन नाटक ही कर पा रही हैं। वह कंटेंट क्रिएशन में भी सक्रिय हो गई हैं। थिएटर से दूरी का उन्हें दुख है, लेकिन फिलहाल जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाना जरूरी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
भोपाल, एग्रीगेटर कंपनियों की किराया नीति और कथित मनमानी के खिलाफ भोपाल के टैक्सी चालकों का आंदोलन अब प्रदेश स्तर पर पहुंचने जा रहा है। शनिवार को चिनार पार्क में भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल, भोपाल में चार दिन से चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 का शनिवार को समापन हो गया। आखिरी दिन ब्रिक्स देश के संस्कृति मंत्रियों की मौजूदगी में मीटिंग हुई। इसमें ‘भोपाल…
 08 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन से पहले भोपाल के बाजार में मिलावटखोरी का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसने आम उपभोक्ता की चिंता बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा विभाग की लगातार कार्रवाई में…
 08 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार से 100 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जुटाने के आरोपित परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के बहुचर्चित मामले में लोकायुक्त संगठन ने…
 08 August 2026
भोपाल । दिव्यांगजनों को पदोन्नति में आरक्षण देने के लिए नीति बनाने बनाने की अनुशंसा आयुक्त दिव्यांगजन डॉ. अजय खेमरिया ने की है। इसके लिए उन्होंने अपर मुख्य सचिव सामान्य…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी के एक वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ ने निजी मेडिकल उपकरण कंपनी पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से शिकायत की है।शिकायत में आरोप…
 08 August 2026
भोपाल। बागसेवनिया थाना क्षेत्र में जल संसाधन विभाग की सेवानिवृत्त अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिछले दिनों उनके…
 08 August 2026
भोपाल। शहर में नशा मुक्ति अभियान और सख्ती के दावों के बीच श्यामनगर की तस्वीर प्रशासनिक दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां रहवासियों ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान…
 08 August 2026
भोपाल। राजधानी में बिना अनुमति शराब परोसने वालों पर आबकारी विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। गुलमोहर स्थित बनतारा रेस्टोरेंट में बिना बार लाइसेंस के अवैध रूप से…
Advt.