‘एनिमल’ के बाद 4 करोड़ फीस ले रही हैं रश्मिका

Updated on 07-02-2024 02:05 PM

पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘एनिमल’ में रणबीर कपूर के अपोजिट रश्मिका मंदाना भी नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट रही और इसने वर्ल्डवाइड 900 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया।

चर्चा थी कि फिल्म की सफलता को देखते हुए रश्मिका ने अपनी फीस बढ़ा ली है और अब वो एक फिल्म के लिए 4 से साढ़े 4 करोड़ रुपए की डिमांड कर रही हैं। अब खुद रश्मिका ने एक ट्वीट करते हुए इन मीडिया रिपोर्ट्स पर अपना रिएक्शन दिया है।

सोच रही हूं सच में ऐसा करना चाहिए: रश्मिका
रश्मिका ने ट्वीट कर लिखा, ‘हैरानी हूं कि ऐसा कौन कह रहा है... ये सब देखने के बाद मुझे लगता है कि मुझे सच में ऐसा करना चाहिए... और अगर मेरे प्रोड्यूसर्स पूछते हैं कि क्यों.. तो मैं बस यही कहूंगी कि 'मीडिया' ऐसा कह रही है सर... और मुझे लगता है कि मुझे उनकी बातों पर खरा उतरना चाहिए... मैं क्या करूं?'

‘एनिमल’ से पहले फ्लॉप रहीं दोनों हिंदी फिल्में
फिल्म ‘एनिमल’ से पहले रश्मिका ने बॉलीवुड में ‘गुड बाय’ और ‘मिशन मजनू’ जैसी हिंदी फिल्में की थीं। दोनों ने ही कुछ खास परफॉर्म नहीं किया था। इसके बाद साल 2021 में रिलीज हुई ‘पुष्पा: द राइज’ उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई थी।

अब ‘एनिमल’ के बाद रश्मिका की अपकमिंग फिल्म ‘पुष्पा-2’ है जिसमें वो फिर से अल्लू अर्जुन के अपोजिट नजर आएंगी। इसके अलावा वो इन दिनों विक्की कौशल के साथ ‘छावा’ की शूटिंग में भी बिजी हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
हुमा कुरैशी और मृणाल ठाकुर की सोशल-थ्र‍िलर फिल्‍म 'पूजा मेरी जान' आख‍िरकार OTT पर रिलीज होने वाली है। डायरेक्टर नवजोत गुलाटी की यह फिल्म चार साल से अटकी हुई थी।…
 20 September 2026
साल 2024 में रिलीज विजय सेतुपति की 'महाराजा' आपको याद होगी। मूल रूप से तमिल में बनी यह नियो-नॉयर एक्शन थ्रिलर फिल्म, जहां बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी, वहीं…
 20 September 2026
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन के क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 18' में एक मजेदार स्‍पेशल एपिसोड में कॉमेडियन गौरव गुप्‍ता, वरुण ग्रोवर और गौरव कपूर हॉट सीट पर पहुंचे…
 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
Advt.