रश्मिका मंदाना का 'सिकंदर' को लेकर बड़ा खुलासा- मुरुगादॉस सर ने अलग कहानी सुनाई, फिल्म कुछ और बनी

Updated on 19-01-2026 12:10 PM
पिछले साल सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' रिलीज हुई थी। इसमें साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना भी थीं। साउथ के डायरेक्टर एआर मुरुगादॉस ने फिल्म का निर्देशन किया था। करीब 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका नहीं कर पाई थी। कुछ समय बाद एआर मुरुगदास ने इसको लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी थी। सलमान के सेट पर लेट आने की बात भी कही थी, जिसके बाद सुपरस्टार ने भी पलटवार किया था। अब रश्मिका ने भी फिल्म को लेकर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

रश्मिका मंदाना ने 'सिकंदर' फिल्म को लेकर कहा कि वो स्क्रिप्ट में जैसी थी, वैसी बन नहीं पाई। तेलुगु पत्रकार प्रेमा से बात करते हुए एक्ट्रेस ने कई खुलासे किए। उन्होंने कहा, 'सिकंदर, मुझे मुरुगादॉस सर से हुई बातचीत याद है। बेशक बाद में जो हुआ वो बहुतअलग था... लेकिन जब मैंने स्क्रिप्ट सुनी तो वो वाकई काफी अलग स्क्रिप्ट थी।'एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'आमतौर पर फिल्मों में ऐसा ही होता है। जब आप कुछ सुनते हैं तो वो एक कहानी होती है जिसे आपने सुना होता है, लेकिन फिल्म बनने के दौरान, कलाकारों की एक्टिंग, एडिटिंग और रिलीज के समय के अनुसार चीजें बदलती रहती हैं। ये बहुत आम बात है। सिकंदर के साथ भी ऐसा ही हुआ।'

लोगों ने कहा- भाई की एक्टिंग सुस्त थी

रश्मिका के पुराने क्लिप ने एक बार फिर से 'सिकंदर' को लेकर हुई बहस छेड़ दी है। लोग कॉमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, 'कौन परवाह करता है, केमिस्ट्री तो बिल्कुल भी नहीं थी।' दूसरे ने बोला, 'इस आपदा को कुछ भी नहीं बचा सकता था... भाई की एक्टिंग सुस्त थी और वो बिल्कुल उदासीन लग रहे थे... और ऊपर से वे बाप-बेटी की जोड़ी जैसे लग रहे थे। साथ ही 'लग जा गले' की वो घटिया रीमेक भी थी। ये फिल्म तो शुरू से ही बर्बाद थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.