विजय के गांव में रश्मिका मंदाना का जोरदार स्वागत, सत्‍यनारायण पूजा के साथ 44 स्कूलों में स्कॉलरशिप भी

Updated on 03-03-2026 01:21 PM
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी को शादी की थी और उसके बाद अब दोनों एक्टर के गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। विजय देवरकोंडा तेलंगाना के महबूबनगर में थुम्मनपेट के रहने वाले हैं। वह जब पत्नी रश्मिका मंदाना के साथ अपने गांव पहुंचे, तो गांववालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यहां रश्मिका और विजय ने सभी रस्मों में हिस्सा लिया, सत्यनारायण भगवान की पूजा की और फिर तीन हजार लोगों को खाना खिलाया। इसके साथ ही विजय ने अपने चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 44 सरकारी स्कूल के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया।

मालूम हो कि विजय और रश्मिका का थुम्मनपेट में नया घर बना है और कपल ने वहीं पर गृहप्रवेश के दौरान सत्यनारायण भगवान की पूजा की। हालांकि, कपल का उनके घर में स्वागत करने से पहले गांववालों ने कुछ रस्में कीं। इसके बाद रश्मिका और विजय ने साथ बैठकर पूजा की सारी विधियों में हिस्सा लिया।

रश्मिका मंदाना और विजय का गांव में जोरदार स्वागत

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के गांव पहुंचने से पहले उनके बड़े-बड़े कट आउट्स लगाए गए। डांसर्स और परफॉर्मर्स को उनके स्वागत के लिए बुलाया गया। उन्होंने खूब जोरदार परफॉर्मेंस दी, जिसके वीडियो भी सामने आए हैं। रश्मिका गांववालों से मिलकर खुशी से फूली नहीं समाईं। विजय ने गांववालों को उनकी बहू रश्मिका से मिलवाया तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। रश्मिका भी बेहद एक्साइटेड थीं और हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप

इसी बीच विजय ने अपने देवरकोंडा चैरिटेबल ट्रस्ट के तहत 9वीं और 10वीं क्लास के 44 सरकारी स्कूलों के बच्चों को स्कॉलरशिप देने का ऐलान किया। यह सुनकर सब खुशी से झूम उठे। विजय ने गांववालों से कहा कि अबसे वह लगातार अपने गांव आते रहेंगे। विजय देवरकोंडा ने स्कूली बच्चों के लिए जो किया है, उसकी खूब तारीफ हो रही है। इस दौरान विजय की मां माधवी भी साथ थीं और वह भावुक हो गईं।

शादी के बाद तिरुपति बालाजी में दर्शन, देशभर में मिठाई और अन्नदान

मालूम हो कि थुम्मनपेट में विजय के नए घर को लाइटों से सजाया गया था। हैदराबाद में भी विजय का आलीशान घर है। 26 फरवरी को शादी करने के बाद रश्मिका और विजय तिरुपति बालाजी मंदिर गए और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद उन्होंने अपनी नई जिंदगी की शुरुआत से पहले देशभर में मिठाई बांटी और कई मंदिरों में अन्नदान किया

4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन, निजी थी शादी

अब 4 मार्च को रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा का हैदराबाद में रिसेप्शन है, जिसमें साउथ और बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल होंगी। रश्मिका और विजय ने खुद जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण दिया है। 26 फरवरी को हुई शादी में सिर्फ परिवार के लोग और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए थे। रश्मिका और विजय की शादी एक निजी समारोह था और फोन के इस्तेमाल पर भी पाबंदी थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
सितंबर 2026 के इस नए हफ्ते की शुरुआप गणपति बप्‍पा की धूम से हुई है। एक ओर जहां अगले 10 दिन त्‍योहार का उत्‍साह रहने वाला है, वहीं OTT पर…
 18 September 2026
बॉलीवुड एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा और एक्टर अमोल पराशर का रिश्‍ता अब कंफर्म समझ‍िए! जी हां, बीते एक साल से दोनों की डेटिंग को लेकर सुगबुगाहट थी, लेकिन अब अमोल…
 18 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फिल्‍म 'हनुमान अंश' की धमक बॉक्‍स ऑफिस पर कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 42वें दिन भी इस फिल्‍म की…
 18 September 2026
हरियाणवी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री से एक दिल दहला देने वाली खबर आई है। अज्ञात हमलावरों ने भ‍िवानी में मशहूर हरियाणवी सिंगर दिलेर खरकिया की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है। यह…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: लस्ट स्टोरीज 3हमारे समाज में औरतों की सेक्सुअल जरूरतों और इच्छाओं को हमेशा गैरजरूरी और टैबू विषय माना गया है। हालांकि, पिछले कुछ साल में 'लिपस्टिक अंडर माय…
 18 September 2026
देशभर में गणपति उत्सव की धूम के बीच बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की एक खास मुलाकात चर्चा में आ गई है। गणेश पूजा के दौरान गुरुवार को आमिर ने परम…
 18 September 2026
मूवी रिव्यू: दायरादिसंबर 2019 में हैदराबाद में महिला से रेप और हत्या के आरोपियों का एनकाउंटर देशभर में सुर्खियों में रहा था। पुलिस का दावा था कि क्राइम सीन रीक्रिएट…
 17 September 2026
सरकार ने बुधवार को घोषणा की कि कन्नड़ सिनेमा, हिंदी फिल्मों और बेहद लोकप्रिय टीवी सीरीज ‘मालगुडी डेज’ में काम करने वाले अनुभवी अभिनेता अनंत नाग को 2024 के दादा…
 17 September 2026
सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'हनुमान अंश' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई कर रही है। नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म ने दुनिया भर…
Advt.